मुख्यपृष्ठग्लैमरप्यार में धोखा!

प्यार में धोखा!

न… न…! अगर आप सोच हैं कि हम यहां एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की पर्सनल लाइफ के बारे में बात कर रहे हैं तो आप गलत सोच रहे हैं। दरअसल, हम यहां बात कर रहे हैं एक्ट्रेस के नए गाने की, जो अब रिलीज हो चुका है। एक्ट्रेस ने कुछ दिन पहले बताया था कि उनका एक नया गाना रिलीज होनेवाला है। फैंस को इस सॉन्ग का बेसब्री से इंतजार था। इस बीच अक्षरा का नया गाना `आंखें मीच के’ रिलीज हो गया है। इस गाने में भी प्राक ने संगीत दिया है। वहीं इसमें अक्षरा के साथ अखिल सचदेवा नजर आ रहे हैं। बता दें कि एक्ट्रेस के इस नए गाने को यूट्यूब के `हिट म्यूजिक’ पर रिलीज किया गया है। इस गाने में अक्षरा का अलग अवतार नजर आ रहा है। गाने में अखिल सचदेवा और अक्षरा एक-दूसरे को डेट करते नजर आ रहे हैं, लेकिन अक्षरा उन्हें धोखा दे रही हैं। इस गाने को सुनकर लोग भावुक हो गए हैं। वहीं इस गाने को अब तक ४ लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। लोगों को ये गाना काफी पसंद आ रहा है।

अन्य समाचार