भूमि पेडणेकर की फिल्म ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ का दूसरा पोस्टर हाल ही में जारी किया गया, जिसमें भूमि पेडणेकर के साथ शहनाज गिल, डॉली सिंह, कुशा कपिला, शिबानी बेदी जैसी एक्ट्रेसेस नजर आ रही हैं। इस फिल्म को एकता कपूर के साथ उनकी मां शोभा कपूर और अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर मिलकर प्रोड्यूस कर रही हैं। फिल्म इसी वर्ष ६ अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म में अभिनेता अनिल कपूर के साथ ही करण कुंद्रा भी दर्शकों को गुदगुदाते हुए नजर आएंगे। फिल्म के ‘टोरंटो फिल्म फेस्टिवल’ में जाने पर भूमि पेडणेकर ने बताया कि ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ लड़कियों के जज्बे को बयां करनेवाली फिल्म है, जो प्यार की तलाश में हैं और अपनी लाइफ से क्या चाहती हैं, इसका पैâसला वे खुद करती हैं। इस फिल्म के जरिए हम लोगों को यह दिखाना चाहते हैं कि लड़कियों की अपनी खुद की लाइफ है और उनको अपनी जिंदगी में क्या करना हैं इसका पैâसला सिर्फ और सिर्फ वे खुद करने का अधिकार रखती हैं।