मुख्यपृष्ठनए समाचारमुंबई पुलिस के नशामुक्त गोवंडी अभियान को बड़ा प्रतिसाद...कई हजार नागरिकों की...

मुंबई पुलिस के नशामुक्त गोवंडी अभियान को बड़ा प्रतिसाद…कई हजार नागरिकों की उपस्थिति

सगीर अंसारी / मुंबई

गोवंडी क्षेत्र में दिन-ब-दिन बड़ी संख्या में युवा नशे के आदी होते जा रहे हैं और इस वजह से इलाके में अपराध भी बढ़ गया है। नशे की इस बढ़ती लत पर लगाम लगाने के लिए मुंबई पुलिस ने बुधवार को गोवंडी इलाके में ‘नशमुक्त गोवंडी अभियान’ रैली का आयोजन किया। क्षेत्र के स्कूल व कॉलेज के बच्चों के साथ हजार की संख्या में नागरिकों ने भाग लिया।
पिछले कुछ वर्षों में गोवंडी के शिवाजी नगर, देवनार और मानखुर्द इलाकों में मादक पदार्थों की तस्करी काफी बढ़ गई है। कई लोग बाहर से नशे की वस्तुएं लाकर यहां के युवाओं को बेचते हैं। नतीजतन, अपराध में युवाओं की भागीदारी काफी हद तक बढ़ गई है और यहां आए दिन हत्या, बलात्कार, लूटपाट और लड़ाई-झगड़े जैसे अपराध हो रहे हैं। जोन छह के पुलिस उपायुक्त नवनाथ धवले ने इस नशे की लत पर अंकुश लगाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया है, जिसके तहत जगह-जगह मीटिंग नशे पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए सभी धर्मों के बुद्धजीवियों को लेकर मुलाकात के कार्यक्रम शुरू किए। इसी के तहत उन्होंने बुधवार को गोवंडी इलाके में ‘नशमुक्त गोवंडी अभियान’ नाम से एक रैली का आयोजन किया। इनमें मुंबई पुलिस के सहआयुक्त सत्यनारायण चौधरी, पूर्व क्षेत्रीय प्रभाग के अपर पुलिस आयुक्त महेश पाटील, परिमंडल छह के पुलिस उपायुक्त नवनाथ धावले, गायक व संगीतकार अंनु मालिक, अभिनेता सोनू सूद, स्थानिक विधायक व जनप्रतिनिधि के साथ युवा समाजसेवक व जे पावर ग्रुप के संस्थापक जमीर कुरैशी, परिमंडल छह के सहायक पुलिस आयुक्त और सभी पुलिस स्टेशनों के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक उपस्थित थे।
इस रैली में स्थानीय स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ने वाले 2 से 3 हजार छात्र और 2 से 3 हजार स्थानीय निवासी और 5 से 6 हजार नागरिक शामिल हुए। ये सभी गोवंडी के भारत रत्न डाॅ. बाबा साहेब आंबेडकर उद्यान से लेकर गोवंडी के लोटस जंक्शन तक निकाली गई रैली में शामिल हुए। इसके बाद दोपहर करीब एक बजे रैली का समापन किया गया।

अन्य समाचार