-तेजस्वी ने साधा बढ़ते क्राइम पर असफल होनेवाले मोदी-नीतीश पर निशाना
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कार्यकर्ता दर्शन यात्रा पर हैं। शुक्रवार को पूर्णिया में तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश के पीएम नरेंद्र मोदी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार दोनों ही क्राईम कम करने के मामले में फेल हुए हैं। उन्होंने नीतीश कुमार को थका हुआ सीएम बताते हुए कहा कि बिहार में क्रिमिनल डिसऑर्डर की स्थिति बन गई है। सीएम ने रिटायर्ड अधिकारियों के हाथो में बिहार को डाल दिया है क्योंकि उनसे कुछ हो नहीं रहा है। तेजस्वी यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी पर भी बिहार से वादाखिलाफी का आरोप लगाया और कहा कि राज्य में डबल इंजन फेल है। पूर्णिया में पत्रकारों को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार से बिहार अब संभल नहीं रहा। यहां डबल इंजन की सरकार फेल है क्योंकि मुख्यमंत्री कुछ कर नहीं पा रहे हैं और केंद्र सरकार से राज्य को ठोस मदद नहीं मिल रही। उन्होंने कहा कि बिहार को सीएम ने रिटायर हो चुके अधिकारियों के हवाले कर दिया है। कानून व्यवस्था की स्थिति इतनी खराब है कि क्रिमिनल डिसऑर्डर की स्थिति बन गई है। इंप्रâास्ट्रक्चर की बात करें तो इसका प्रैâक्चर हो चुका है। पुल, पुलिए धराशायी हो रहे हैं, बांध को चूहा खा जाता है। हर साल बाढ़ से तबाही आती है लेकिन केंद्र सरकार से कोई मदद नहीं मिलती।
चेहरा चमकाने के लिए
जिले-जिले में घूमते हैं नीतीश
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा पर एक बार फिर निशाना साधा है। २३ दिसंबर से प्रस्तावित सीएम की यात्रा पर तंज कसते हुए राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता ने कहा कि नीतीश जिला-जिला मुंह चमकाने के लिए घूमते हैं। उन्होंने पहले भी कई यात्राएं की हैं, लेकिन फिर भी उन्हें यह नहीं पता चल पाया कि राज्य में कितने बेरोजगार हैं। उन्होंने मुख्यंमत्री पर एक के बाद एक १३ सवाल दागते हुए कहा कि नीतीश को यात्रा पर निकलने से पहले बिहार की जनता से माफी मांगनी चाहिए। क्योंकि २० साल में कई यात्राएं निकालने के बाद भी वे वास्तविकता को जान और समझ नहीं पाए।