सामना संवाददाता / पटना
नीति आयोग की रिपोर्ट में बेरोजगारी और गरीबी में बिहार आगे है। महंगाई सबसे बड़ी समस्या है। थाना और ब्लॉक भ्रष्टाचार के मामले में गंगोत्री बन चुका है। ये बातें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गया में कहीं। वे सर्किट हाउस में गुरुवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे। तेजस्वी ने कहा कि डीके बॉस ही असली सीएम है। डीके बॉस पर पुख्ता साक्ष्य है। वैâसे वसूली हो रही है, डीके टैक्स वैâसे वसूल रहे हैं, इसका खुलासा बहुत जल्द करेंगे।
तेजस्वी यादव ने कहा कि मौजूदा सरकार से लोग परेशान हैं। बिहार में दो-दो डिप्टी सीएम हैं। एक उपलब्धि कोई बता दे तो बात हो। उन्होंने अपने बारे में कहा कि १७ महीने के कार्यकाल में छात्रों के चेहरे पर खुशी और उम्मीद होती थी। आज गांधी मैदान में लोगों को पीटा जाता है। आंगनवाड़ी, टोला सेवक, शिक्षा मित्र यह सब १७ महीने के कार्यकाल का है। पहली बार जातीय जनगणना हुई।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यात्रा पर भी तेजस्वी यादव ने सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि तीन बार तो नाम बदला गया। उन्होंने इस यात्रा के खर्च पर भी सवाल उठाया। तेजस्वी ने कहा कि आज खुद सरकार में बैठे हैं तो स्पेशल राज्य के दर्जे की चर्चा क्यों नहीं करते हैं? न ग्रामीण से मिलते हैं। कुछ रिटायर्ड अधिकारी के साथ घूमते हैं। यह प्रगति नहीं दुर्गति यात्रा है। पत्रकार से कहते समय भी दो मंत्री उन्हें खींच कर ले जाते हैं।