मुख्यपृष्ठसमाचारवाहन की चपेट से बाइक सवार की जान गई

वाहन की चपेट से बाइक सवार की जान गई

मोतीलाल चौधरी / कुशीनगर
नगर के काली मंदिर के पास फोरलेन हाईवे के कट से सड़क पार कर रहा बाइक सवार व्यक्ति किसी वाहन की चपेट में आ गया। बाइक सवार की मौत हो गई। हाटा नगर के वार्ड संख्या १९ आजाद नगर के रहने वाले बलवंत शर्मा (४७) गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में मैनेजर थे।
वह रात को बाइक से हाटा आ रहे थे। करीब साढ़े दस बजे वह हाटा नगर के काली मंदिर के पास स्थित हाईवे के कट से मुड़ रहे थे। उसी समय किसी वाहन की चपेट में उनकी बाइक आ गई। घटना की जानकारी होते ही लोग वहां पहुंचे। लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी पर ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही पहुंची पुलिस ने शव को को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद से बलवंत शर्मा के परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

अन्य समाचार