सामना संवाददाता / नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मणिपुर से कोई लेना-देना नहीं है। भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सिर्फ सत्ता के भूखे हैं इसलिए वे सत्ता की खातिर मणिपुर तो क्या देश को जलाने में भी पीछे नहीं रहेंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बड़ा हमला करते हुए कहा कि भाजपा और आरएसएस की रुचि सिर्फ सत्ता में हैं। ये लोग देश को विभाजित करने की दिशा में काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी मणिपुर के लिए क्या कर रहे हैं? वे मणिपुर के बारे में कुछ बोल क्यों नहीं रहे हैं? यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से संवाद साधते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा और संघ पर ऐसा जोरदार हमला किया है।
युवा कांग्रेस के एक कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा-आरएसएस को सत्ता की भूख है। सत्ता पाने के लिए ये लोग कुछ भी कर सकते हैं। सत्ता के लिए वे मणिपुर को जला देंगे, वे पूरे देश को जला देंगे। उन्हें देश के दर्द और दुख की परवाह नहीं है। उन्हें लोगों के दुख और दर्द की परवाह नहीं है। कांग्रेसी नेता ने कहा कि चाहे हरियाणा हो, पंजाब हो या उत्तर प्रदेश, वे पूरे देश को बेच देंगे क्योंकि उन्हें केवल सत्ता चाहिए। लेकिन कांग्रेस के लिए यह लड़ाई है। इस मौके पर राहुल गांधी ने कहा कि मणिपुर जल रहा है। भाजपा की विचारधारा ने ही मणिपुर में इस हिंसा को जन्म दिया। पीएम मोदी को सदन में इस मुद्दे पर बोलना चाहिए। ऐसी तीखी टिप्पणी राहुल गांधी ने इस मौके पर की। राहुल गांधी कांग्रेस के नेताओ और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम को मणिपुर में शांति स्थापित करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक राज्य जलता रहा है। देश के प्रधानमंत्री कई कार्यक्रमों में बोलते हैं, लेकिन मणिपुर पर कुछ नहीं बोलते हैं। राहुल ने कहा कि पीएम को इंफाल जाकर लोगों से मिलना चाहिए और उनका हाल जानना चाहिए।