मुख्यपृष्ठनए समाचारभाजपा ने स्वार्थ के लिए केजरीवाल को जेल में डाला...इंडिया गठबंधन की...

भाजपा ने स्वार्थ के लिए केजरीवाल को जेल में डाला…इंडिया गठबंधन की रैली में बोले अखिलेश

सामना संवाददाता / नई दिल्ली

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बिगड़ते स्वास्थ्य और अवैध गिरफ्तारी के खिलाफ ‘इंडिया’ गठबंधन की जंतर-मंतर पर एक बड़ी रैली हुई। रैली में आम आदमी पार्टी के बड़े नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचे। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और गिरते स्वास्थ्य को लेकर इंडिया गंठबधन द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन में आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और संदीप पाठक मंच पर पहुंचे।
मंच पर समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव ने कहा कि केंद्र सरकार मात्र एक साल तक ही चलेगी। समाजवादी पार्टी पूरी तरह से आम आदमी पार्टी के साथ है।
वहीं शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पक्ष के नेता संजय राऊत ने कहा कि शिवसेना का डीएनए और इंडिया गठबंधन का डीएनए एक है। गुजरात के जो दो तानाशाह हैं, वो सबसे डरपोक हैं। जब हमारी सरकार आएगी तो बताएंगे कि ईडी और सीबीआई क्या है। यही इन दोनों तानाशाह को भी जेल में डालेगी।

इससे पहले भी दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के पक्ष में रैली की गई थी, उसमें भी कहा गया था कि अन्याय किया जा रहा है। भाजपा ने अपने स्वार्थ के लिए सीएम केजरीवाल को जेल में डाल दिया। यूपी ने इस बार भाजपा को हरा कर अपना पैâसला समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन को जिताया है। भाजपा को यह पता होना चाहिए कि जनता उनके खिलाफ है।
-अखिलेश यादव, समाजवादी पार्टी के मुखिया

अन्य समाचार