मुख्यपृष्ठनए समाचारभाजपा विधायक का आरोप-योगीराज में प्रतिदिन कटती हैं 50 हजार गाय!

भाजपा विधायक का आरोप-योगीराज में प्रतिदिन कटती हैं 50 हजार गाय!

मेरी हत्या के लिए खरीदी गयी 25, 9 एमएम पिस्टल

मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ

गाजियाबाद जिले से भारतीय जनता पार्टी के विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि राज्य सरकार में प्रतिदिन 50 हजार गायों की हत्या हो रही है। ये सब अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब “लूट मचाने” के लिए किया जा रहा है और इसके प्रमुख जिम्मेदार चीफ सेक्रेट्री हैं। सोशल मीडिया पर नंदकिशोर गुर्जर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। दोपहर का सामना इसके पुष्टि का दावा नहीं करता।

वीडियो में विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने एक बार फिर अफसरों पर अपनी भड़ास निकलते हुए कहा, “हमारी सरकार में प्रतिदिन 50 हजार गाय कट रही हैं। ये अधिकारी गाय का पैसा खा रहे हैं। सब लूट मची है। इन सबके मुखिया चीफ सेक्रेट्री हैं। गुर्जर का यह बयान राज्य सरकार और प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाता है और राजनीतिक हलकों में भारी विवाद पैदा कर सकता है। हालांकि, इससे पहले भी बीते साल भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने डीसीपी से गोमांस मिलने के मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की थी। साथ ही पकड़े गए आरोपियों पर एनएसए लगाने की मांग की। लोनी विधायक ने राजधानी लखनऊ में उच्च पद पर तैनात दो बड़े अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए थे।

इसके अलावा, विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी हत्या की साजिश की जा चुकी है। उन्होंने दावा किया, “मेरी हत्या की तैयारी कर चुके हैं। साथ ही इसके लिए 9 एम एम की 25 पिस्टल खरीदी जा चुकी हैं। वहीं, इस बयान से जुड़ी सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठने लगे हैं। विधायक के इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जबकि कुछ लोग इसे राजनीतिक बयानबाजी मान रहे हैं। वहीं अन्य लोग इसे गंभीर आरोप मानते हुए इसकी निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। बीजेपी के अंदर भी इस बयान को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ सकती हैं। बता दें कि योगी पार्ट वन की सरकार में नंदकिशोर गुर्जर विधानसभा के अंदर भ्रष्टाचार का आरोप लगा कर सुर्खियों में आये थे।

अन्य समाचार

आया वसंत