मुख्यपृष्ठनए समाचारभाजपा ने लिखा डर्टी पॉलिटिक्स का एक और कारनामा!..प्रियंका गांधी को दिया,...

भाजपा ने लिखा डर्टी पॉलिटिक्स का एक और कारनामा!..प्रियंका गांधी को दिया, खून से लिखा ‘१९८४’ टाइटल का बैग…राजीव गांधी की शहादत को भी किया बदनाम

एक बार फिर से बीजेपी की `डर्टी पॉलिटिक्स’ का एक और कारनामा देखने को मिला। दरअसल, ओडिशा से बीजेपी की महिला सांसद अपराजिता ने प्रियंका गांधी को जो बैग दिया है। उस पर १९८४ लिखा हुआ है। बैग पर १९८४ को खून से रंगा दिखाया गया है, जो १९८४ के सिख दंगों की याद दिला रहा है। इस शर्मनाक हरकत के बाद अपराजिता ने कहा कि प्रियंका गांधी संसद में नए-नए बैग लेकर आती रही हैं। तो मैंने सोचा कि उन्हें एक बैग गिफ्ट करूं तो मैने एक बैग गिफ्ट किया है, जिस पर १९८४ लिखा हुआ है। साथ में खून के छींटे भी हैं, जो १९८४ के दंगों की याद दिलाते हैं। बीजेपी सांसद के इस कृत्य ने राजीव गांधी की शहादत को भी बदनाम किया है।
गौरतलब है कि संसद भवन परिसर में बीजेपी सांसद अपराजिता सारंगी ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी को कथित तौर पर खून से ‘१९८४’ लिखा बैग दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बैग पर १९८४ के दंगे की तस्वीरें थीं और प्रियंका गांधी ने बैग को अपने पास रख लिया। गौरतलब है, १९८४ में दिल्ली में हुए दंगे में सैकड़ों लोगों की मौत हुई थी। बता दें कि संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान विपक्ष गौतम अडानी को लेकर लगातार विरोध कर रहा है। इस बीच १० दिसंबर को प्रियंका गांधी मोदी अडानी भाई-भाई लिखा बैग लेकर संसद पहुंची थीं। राहुल गांधी ने इस बैग को दिखाते हुए कहा था कि ये काफी क्यूट है। बैग में एक तरफ मोदी तो दूसरी तरफ अडानी की तस्वीर लगी थी।
संस्कारी भाजपाई गिरफ्तार
कहीं हुई गिरफ्तारी तो किसी को मिली ३ साल की सजा
एक बार फिर से भाजपा के संस्कारी नेताओं के चेहरे देखने को मिले। एक ओर जहां कर्नाटक में भाजपा नेता सीटी रवि को गिरफ्तार कर लिया गया। तो कहीं बीजेपी के पूर्व विधायक को फोरेस्ट अधिकारी को थप्पड़ जड़ने की घटना के बाद चार साल की सजा सुनाई गई। दरअसल, कर्नाटक में भाजपा नेता सीटी रवि पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी हेब्बालकर पर कथित रूप से अश्लील टिप्पणी करने के आरोप हैं, इसी मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया।

अन्य समाचार