टीवी की सबसे ज्यादा पॉप्युलर `नागिन’ मौनी रॉय देश हो या विदेश… सभी जगह अपने ग्लैमर का तड़का लगाती हैं। इन दिनों उनके हुस्न का जादू कांस फेस्टिवल में देखने को मिल रहा है। बता दें कि `७६वें कांस फिल्म फेस्टिवल’ में उन्होंने डेब्यू किया है। एक्ट्रेस ने ब्लैक ड्रेस में अपने लुक से रेड कारपेट पर पूरी लाइमलाइट चुरा ली है। अपने `कांस’ डेब्यू में मौनी ने एक सुंदर लुक चुना, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। मौनी अपने इस कांस लुक में बेहद सादगी भरे अंदाज में नजर आईं। मौनी रॉय की इस सादगी ने फैंस का दिल लूट लिया। वायरल हो रही तस्वीर में मौनी अपना कर्वी फिगर प्लांट करती हुईं नजर आ रही हैं। मौनी रॉय के कर्वी फिगर पर पैंâस लट्टू हो गए। उनके फेस पर एक प्यारी सी स्माइल नजर आ रही है और मौनी की इस स्माइल पर पैंâस अपना दिल हार बैठे।