अजय भांबी
पाठकगण अपनी जन्म तारीख के अनुसार अपनी राशि देखें।
मेष: (१४ अप्रैल-१४ मई)
ग्रह स्थिति अनुकूल है। बातचीत के माध्यम से कई मसलों का समाधान मिलेगा। अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए पूर्ण प्रयास करें। आपका भाग्यवादी न होकर कर्म पर विश्वास रखना नई संभावनाएं उत्पन्न करेगा। कुछ अनावश्यक खर्चे परेशान कर सकते हैं। भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखने में आपका विशेष सहयोग जरूरी है। व्यावसायिक बदलाव संबंधी संभावनाएं प्रबल रहेंगी। अटकी हुई पेमेंट भी वापस मिलने की पूरी उम्मीद है।
वृष: (१५ मई-१५ जून)
इस सप्ताह का अधिकतर समय घर की गतिविधियों को पूरा करने में व्यतीत होगा। मांगलिक कार्य भी संभव है। कोई मनोवांछित काम पूरा होने से मन में बहुत अधिक सुकून और खुशी रहेगी। घर के वरिष्ठ सदस्य के मार्गदर्शन से आपकी कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। धार्मिक तथा सामाजिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। उधार दिया हुआ पैसा मांगने में बिल्कुल भी संकोच न करें। व्यवसायिक गतिविधियां बहुत ही धीमी रहेंगी। परंतु सप्ताह मध्य बाद किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात आपके व्यवसाय के लिए फायदेमंद साबित होगी।
मिथुन: (१६ जून-१५ जुलाई)
ग्रह स्थिति सप्ताह पर्यंत अनुकूल रहेगी। आपके प्रयासों के उचित परिणाम मिलनेवाले हैं। योजनाबद्ध कार्य व्यवस्थित रूप से होते जाएंगे। विद्यार्थियों का ध्यान अपनी पढ़ाई पर रहेगा। इस समय कोई अप्रिय समाचार भी मिलने के संकेत मिल रहे हैं। ससुराल पक्ष से संबंध मधुर बनाकर रखें। आध्यात्मिक कार्यों में समय व्यतीत करने से मानसिक सुकून मिलेगा। व्यावसायिक कार्य प्रणाली में कुछ परिवर्तन होंगे।
कर्क: (१६ जुलाई-१५ अगस्त)
यह सप्ताह कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। आप अपनी क्षमता के अनुसार कार्य को अंजाम देने में सफल रहेंगे। किसी अनुभवी तथा जिम्मेदार व्यक्ति का मार्गदर्शन आपके लिए सहायक रहेगा। इस समय किसी भी यात्रा को स्थगित रखना उचित रहेगा। अगर घर में कुछ परिवर्तन या सुधार संबंधी योजना है तो वास्तु सम्मत नियमों का प्रयोग जरूर करें। अभी व्यावसायिक गतिविधियां सामान्य ही रहेंगी। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में चल रहे मतभेद दूर होंगे। दांपत्य जीवन सुखद व्यतीत होगा।
सिंह: (१६ अगस्त-१५ सितंबर)
इस सप्ताह ग्रह स्थिति कुछ बेहतर देने के लिए तत्पर है। फोन और ईमेल द्वारा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इस समय ज्यादा लाभ की संभावना तो नहीं है, परंतु फिर भी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। अपने शुभचिंतकों की सलाह पर भी अवश्य अमल करें। जमीन-जायदाद संबंधी कार्यों में कुछ रुकावटें आएंगी। नौकरी पेशा लोग सावधान रहें आपकी किसी लापरवाही की वजह से अधिकारी वर्ग नाराज हो सकता है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। घर की छोटी-मोटी बातों में हस्तक्षेप न करें।
कन्या: (१६ सितंबर-१५ अक्टूबर)
वरिष्ठ लोगों के अनुभवों और मार्गदर्शन का अनुसरण करें। उनका आशीर्वाद आपके लिए भाग्योदय दायक रहेगा। सामाजिक गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा। धार्मिक कार्यों में भी रुचि रहेगी। गुस्से और ईगो जैसी कमियों पर काबू रखें। किसी भी तरह का लोन या उधार लेने का प्रयास न करें। दिखावे के चक्कर में आप अनाप-शनाप खर्च कर सकते हैं। व्यवसाय को लेकर कुछ जटिलताएं रहेंगी। रुके हुए कार्यों को निपटाने का उचित समय है।
तुला: (१६ अक्टूबर-१५ नवंबर)
यह सप्ताह आर्थिक दृष्टि से बेहतरीन रहेगा। रुकी हुई अथवा उधार दी हुई पेमेंट वापस मिलेंगी। मीडिया अथवा मार्वेâटिंग से संबंधित कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। जमीन-जायदाद संबंधी मामलों में पैसे का लेनदेन करते समय बहुत अधिक सावधानी बरतें। किसी गैर कानूनी काम में रुचि न लें। दैनिक आय में कुछ बढ़ोतरी होगी। लव पार्टनर को कुछ उपहार अवश्य दें। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं की कद्र करना जरूरी है। खानपान संयमित रखें।
वृश्चिक: (१६ नवंबर-१५ दिसंबर)
ग्रह स्थिति अनुकूल रहेगी। अपने भावी लक्ष्य के प्रति एकाग्रता और सुनियोजित ढंग से कार्य करने से काफी हद तक सफलता मिलेगी। किसी से सहायता की अपेक्षा न रखें, बल्कि सभी कार्य स्वयं ही निपटाने की कोशिश करें। आर्थिक गतिविधियों में कुछ सुधार आएगा। भाइयों के साथ कुछ मनमुटाव हो सकता है। छोटी-छोटी बातों पर आपका परेशान होना और तनाव लेना आपके मनोबल में कमी ला सकता है। बच्चों की पढ़ाई से संबंधित किसी कार्य में रुकावट आने से चिंता रहेगी। कारोबारी मामलों में कोई समस्या आने पर अनुभवी लोगों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।
धनु: (१६ दिसंबर-१३ जनवरी)
यह सप्ताह नई योजनाएं बनाने तथा नए उपक्रम करने के लिए बहुत ही अनुकूल है। आपको अपनी मेहनत तथा प्रयासों के सार्थक परिणाम मिलेंगे। आध्यात्मिक क्षेत्र के प्रति आपकी आस्था और रुझान बढ़ेगा। किसी भी समस्या का हल खुद ही निकालने का प्रयास करें। कोई भी कार्य करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर सोच-विचार करना जरूरी है। अपनी योजनाएं किसी के समक्ष जाहिर न करें। सप्ताह के उत्तरार्ध में ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। नौकरी पेशा लोग अपनी योग्यता के अनुरूप उचित परिणाम हासिल करेंगे।
मकर: (१४ जनवरी-११ फरवरी)
किसी शुभचिंतक की प्रेरणा व आशीर्वाद से आपका कोई उद्देश्य पूरा होगा। घर में विवाह योग्य सदस्य के लिए उचित रिश्ता आ सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपको तरोताजा करेगी। माता-पिता और बुजुर्गों का सम्मान और आदर करना आपका कर्तव्य है। खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। दूसरों के साथ व्यवहार करते समय सकारात्मक रुख अपनाएं। मशीनरी से संबंधित व्यापार में कोई मन मुताबिक कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में कोई बड़ी डील होने की संभावना है।
कुंभ: (१२ फरवरी-१३ मार्च)
अगर कोई विवादित समस्या है तो किसी की मध्यस्थता से हल होने की संभावना है। ग्रह स्थितियां आपके पक्ष में हैं। खासकर महिलाएं घर और बाहर दोनों कार्यों में बेहतरीन तालमेल बनाकर रखेंगी। कुछ समय आध्यात्मिक अथवा धार्मिक गतिविधियों में भी व्यतीत करें। नौकरी पेशा लोगों को किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिलने की संभावना है। पारिवारिक माहौल सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा।
मीन: (१४ मार्च-१३ अप्रैल)
आपके अधिकतर कार्य समयानुसार बनते चले जाएंगे, जिससे मन में संतोष का भाव रहेगा। अगर घर में नवीनीकरण अथवा सुधार संबंधी कोई गतिविधि चल रही है तो वास्तु संबंधी नियमों का अवश्य प्रयोग करें। आलस छोड़कर पूरी ऊर्जा व आत्मविश्वास से अपने कार्यों पर ध्यान दें, समय कुछ उपलब्धियां लेकर आ रहा है। रुपए-पैसे संबंधी मामले की वजह से किसी निकट संबंधी के साथ मनमुटाव भी हो सकता है। व्यवसाय में कुछ मंदी का असर रहेगा। किसी भी नई योजना पर अमल करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। घर की छोटी-मोटी बातों में हस्तक्षेप न करें।