मेष: (१४ अप्रैल-१४ मई)
इस सप्ताह कुछ नया करने का उमंग व जोश रहेगा। रुके हुए कार्यों में भी गति आएगी। व्यस्तता के बावजूद आप अपने घर-परिवार के लिए भी समय निकाल लेंगे। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। युवाओं को करियर संबंधी कोई अवसर प्राप्त होने से तनाव से राहत मिलेगी। जनसंपर्क बढ़ेंगे। परंतु अकारण ही किसी से व्यर्थ के वाद-विवाद में न उलझें। पूंजी निवेश करने से पहले पूरी तहकीकात अवश्य कर लें। यह सप्ताह व्यावसायिक गतिविधियों के लिए बहुत ही अनुकूल रहेगा।
वृष: (१५ मई-१५ जून)
यह सप्ताह बेहतरीन व्यतीत होगा। आप किसी विशेष कार्य को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे तथा घर के सदस्यों का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। किसी कोर्ट केस संबंधी मामले में विजय मिलने की संभावना है। युवाओं को अपने करियर से संबंधित कोई शुभ सूचना मिलेगी। व्यर्थ की खरीदारी में समय और पैसा न लगाएं। गुस्से और आवेश पर काबू रखें। चचेरे भाई-बहनों के साथ संबंधों में खटास न आने दें। शेयर्स तथा तेजी मंदी से ताल्लुक रखनेवाले व्यवसाय में बेहतरीन सफलता मिलनेवाली है।
मिथुन: (१६ जून-१५ जुलाई)
पारिवारिक तथा सामाजिक कार्यों में आपका विशेष योगदान रहेगा। सकारात्मक तथा सहयोगी व्यवहार की वजह से घर तथा समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कोई विवादित मसला भी किसी की मध्यस्थता से हल हो सकता है। संतान से संबंधित कोई महत्वपूर्ण काम संपन्न हो जाने से राहत रहेगी। यह सप्ताह सावधानी से व्यतीत करने का है। धन संबंधी लेन-देन में किसी पर अधिक विश्वास करना आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर चिंता भी रहेगी। अनुचित तथा व्यर्थ के कार्यों में समय व्यतीत न करें।
कर्क: (१६ जुलाई-१५ अगस्त)
घर के रखरखाव संबंधी योजनाओं पर कार्य शुरू करने का अनुकूल समय है। पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का निवारण होने से आप तनावमुक्त महसूस करेंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपको तरोताजा कर देगी। इस समय कई प्रकार की लाभदायक तथा उपलब्धि भरी परिस्थितियां बन रही हैं। नजदीकी संबंधियों के बीच कुछ नकारात्मक बातें भी उठ सकती हैं, समझदारी और शांति से काम लें। व्यवसाय में कुछ चुनौतियां और परेशानियां बनी रहेंगी।
सिंह: (१६ अगस्त-१५ सितंबर)
यह सप्ताह आपको काफी हद तक सफलता देनेवाला है। बच्चों की समस्या को सुलझाने में भी आपके प्रयास काफी हद तक सफल रहेंगे। साथ ही अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने का उचित समय है। अगर भूमि संबंधी मामलों पर पैसा निवेश करने की सोच रहे हैं, तो समय अति अनुकूल है। किसी नजदीकी रिश्तेदार से मनमुटाव की वजह से संबंधों में दरार आ सकती है। हालांकि, धैर्य और संयम से आप परिस्थितियों को अनुकूल भी बना लेंगे।
कन्या: (१६ सितंबर-१५ अक्टूबर)
आप योजनाबद्ध तरीके से अपनी कार्यप्रणाली बनाएंगे और सफल भी रहेंगे। किसी सराहनीय कार्य की वजह से आपको समाज में मान-सम्मान भी मिल सकता है। फाइनेंस संबंधित गतिविधियों को लेकर आपके कुछ खास कार्य भी संपन्न होंगे। घर में साज-सज्जा अथवा बदलाव संबंधी योजनाएं भी बनेंगी। सप्ताह व्यस्तता पूर्ण व्यतीत होगा।
तुला: (१६ अक्टूबर-१५ नवंबर)
नई योजनाएं बनाने तथा नए उपक्रम करने के लिए समय अनुकूल है। आपकी मेहनत तथा प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। अगर कुछ परेशानियां आती भी हैं तो इसके जिम्मेदार आप ही रह सकते हैं। इसलिए अपने ईगो और गुस्से जैसी कमियों पर काबू पाने का प्रयास करें। कोई भी कार्य करने से पहले उसके बारे में पूरी तरह जांच-पड़ताल अवश्य कर लें। व्यक्तिगत व्यस्तता की वजह से कार्य क्षेत्र पर बहुत अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे।
वृश्चिक: (१६ नवंबर-१५ दिसंबर)
घर की सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। कहीं से कीमती उपहार की प्राप्ति भी हो सकती है। आपका अपने उसूलों व सिद्धांतों पर अडिग रहना आपके व्यक्तित्व को और अधिक निखारेगा। यह समय आत्ममंथन तथा आत्म विश्लेषण का है। लापरवाही और आलस जैसे स्वभाव पर काबू पाना जरूरी है। किसी वस्तु के खोने या रखकर भूलने की स्थिति बन रही है। अपनी वस्तुओं की देखभाल स्वयं करें।
धनु: (१६ दिसंबर-१३ जनवरी)
अपने भावी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आपकी सुनियोजित ढंग से कार्य करने की प्रणाली सफल रहेगी। आपको अपनी मेहनत के उचित परिणाम भी हासिल होंगे। सप्ताह मध्य बाद परिस्थितियां अति अनुकूल हैं। समयानुसार प्रैक्टिकल होना भी जरूरी है, वरना कुछ लोग स्वार्थ की भावना से आपकी भावनाओं का नाजायज फायदा उठा सकते हैं। नौकरी अथवा व्यवसाय में किसी प्रकार की पेपर संबंधी गड़बड़ी हो सकती है।
मकर: (१४ जनवरी-११ फरवरी)
बच्चों की व्यक्तिगत समस्याओं पर ध्यान देना और उनका समाधान करना उनके मनोबल को बढ़ाएगा। धन के लाभ के साथ-साथ व्यय की स्थिति भी बनी रहेगी, परंतु इसका प्रभाव आपकी आर्थिक स्थिति पर नहीं पड़ेगा। घर के किसी अविवाहित सदस्य के लिए बेहतरीन रिश्ता भी आने की संभावना है। सप्ताह की शुरुआत में कुछ तनाव रह सकता है। भाइयों के साथ मतभेद होने की आशंका है।
कुंभ: (१२ फरवरी-१३ मार्च)
घर पर कुछ सुख-सुविधाओं संबंधी वस्तुओं की खरीदारी होगी। पड़ोसियों तथा रिश्तेदारों के साथ संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। कहीं पैसा रुका हुआ है तो उसकी वसूली करने के लिए समय अनुकूल है। विद्यार्थियों तथा युवाओं को अपनी पढ़ाई और करियर से संबंधित गतिविधियों में व्यस्तता बनी रहेगी। महिलाएं ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास करें। इस सप्ताह अधिकतर समय मार्वेâटिंग संबंधित कार्य में व्यतीत होगा। कुछ समय से चल रही बाधाएं काफी हद तक दूर होंगी।
मीन: (१४ मार्च-१३ अप्रैल)
आपका दिल की बजाय दिमाग से निर्णय लेना कई योजनाओं को कार्य रूप में परिणित करेगा। व्यस्तता के बावजूद आप अपने घर-परिवार के लिए भी समय निकाल लेंगे। आपकी योग्यता की कद्र होगी। ध्यान रखें कि किसी भी विपरीत परिस्थिति में ठंडे दिमाग से सोच-विचार करें। जल्दबाजी में परिस्थितियां बिगड़ भी सकती हैं। युवा वर्ग मौज-मस्ती में आकर अपने करियर संबंधी किसी उपलब्धि को नजरअंदाज न करें। कामकाज में काफी हद तक व्यस्तता रहेगी। फाइनेंस से संबंधित कार्यों को अधिक महत्व दें। कुछ मीटिंग और मुलाकात आदि का भी दौर बना रहेगा।
(लेखक प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य हैं और देश के कई पत्र-पत्रिकाओं में इनके स्तंभ प्रकाशित होते हैं।)