मुख्यपृष्ठराशि-भविष्यबोले तारे : २३ अप्रैल से २९ अप्रैल २०२३

बोले तारे : २३ अप्रैल से २९ अप्रैल २०२३

यह राशि भविष्य वैदिक सूर्य सिद्धांत पर आधारित है।
पाठकगण अपनी जन्म तारीख के अनुसार अपनी राशि देखें।

•  अजय भांबी

मेष: (१४ अप्रैल-१४ मई)
समय उत्तम है। अपने कार्यों तथा मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलेगा। आर्थिक पक्ष भी मजबूत रहेगा तथा आपको अपनी काबिलियत प्रदर्शित करने के भी मौके प्राप्त होंगे। पारिवारिक कार्यों को प्राथमिकता पर रखें। परंतु बातचीत के लहजे में सावधानी बरतने की जरूरत है। गुस्से की वजह से स्थिति बिगड़ सकती है। मानसिक शांति के लिए किसी धार्मिक स्थल पर कुछ समय व्यतीत करें।
वृष: (१५ मई-१५ जून)
बहन-भाइयों के साथ आपसी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। धार्मिक तथा आध्यात्मिक कार्य में व्यस्तता रहेगी। मकान, दुकान आदि की मरम्मत तथा रंग-रोगन संबंधी प्लानिंग होगी। किसी भी कार्य को योजनाबद्ध तरीके से क्रियान्वित करना आपको अवश्य सफलता प्रदान करेगा। विद्यार्थियों की शिक्षा व करियर से जुड़ी समस्याओं का समाधान मिलेगा। अति आत्मविश्वास आपके लिए घातक साबित हो सकता है। संतान की वजह से कुछ चिंता भी रहेगी।
मिथुन: (१६ जून-१५ जुलाई)
यह सप्ताह बहुत ही सुखद व्यतीत होगा। पारिवारिक व्यवस्था को लेकर लिया गया आपका कोई महत्वपूर्ण निर्णय कामयाब रहेगा। आप शांतिप्रिय तरीके से अपने कार्यों को अंजाम देंगे। भविष्य संबंधी योजनाओं को गंभीरता से अंतिम रूप देने में सफल रहेंगे। किसी प्रिय वस्तु के चोरी होने या गुम हो जाने का भय है। इसलिए सावधान रहें तथा अपने क्रोध और वाणी पर भी काबू रखें। अत्यधिक व्यस्तता की वजह से घर-परिवार पर समय नहीं दे पाएंगे। व्यर्थ की यात्राओं में भी समय नष्ट हो सकता है।
कर्क: (१६ जुलाई-१५ अगस्त)
सप्ताह की शुरुआत में चीजों को व्यवस्थित करना मुश्किल होगा, परंतु धीरे-धीरे परिस्थितियां अनुकूल होती जाएंगी। लंबे समय से चले आ रहे किसी चिंता व तनाव से राहत मिलेगी। रिश्तेदारों के साथ मेल-जोल आपसी संबंधों को और अधिक मजबूत बनाएगा। लोगों के साथ मेल-मिलाप करते समय ध्यान रखें कि आपकी कोई गोपनीय बात उजागर हो सकती है। पिता-पुत्र में हल्की-फुल्की नोक-झोंक हो सकती है। बच्चों के साथ मित्रवत व्यवहार रखने से स्थितियां काफी हद तक सामान्य बनेंगी। धार्मिक स्थल पर जाने से शांति व सुकून प्राप्त होगा।
सिंह: (१६ अगस्त-१५ सितंबर)
यह सप्ताह भाग्य उदय दायक है। आप जिस कार्य में हाथ डालेंगे, सफलता कदम चूमेगी। दौड़-धूप तो अधिक रहेगी, परंतु कार्य की सफलता आपकी थकान को दूर कर देगी। प्रॉपर्टी संबंधी कार्य संपन्न होंगे तथा अनुभवी व्यक्तियों का साथ मिलेगा। अपने अहम पर अंकुश लगाकर रखें। बच्चों को पढ़ाई के प्रति आलस आएगा और मन में भटकाव भी रह सकता है। घर के बड़े -बुजुर्गों के मान-सम्मान का ध्यान रखें अन्यथा उनकी नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है।
कन्या: (१६ सितंबर-१५ अक्टूबर)
आप अपने प्रयासों से किसी मुश्किल काम को हल करने में सक्षम रहेंगे। आपकी वाकपटुता तथा कार्य करने की शैली से लोग प्रभावित होंगे। यह समय आर्थिक स्थितियों को और अधिक मजबूत बनाने के लिए अति उत्तम है। घर में भी आध्यात्मिक तथा सकारात्मक वातावरण व्याप्त रहेगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल भी हो सकती हैं। पैतृक संपत्ति संबंधी समस्या बढ़ सकती है।
तुला: (१६ अक्टूबर-१५ नवंबर)
सप्ताह की शुरुआत बहुत ही सकारात्मक तरीके से होगी। आपके मन में जो भी सपने या कल्पनाएं हैं, उन्हें पूरा करने के लिए उपयुक्त समय है। आपको यश और कीर्ति भी मिलेगी। पड़ोसियों से संबंध मधुर बनेंगे। कभी-कभी आप आलस की वजह से अपना काम टालने की कोशिश भी कर सकते हैं। इस वजह से आपका ही नुकसान होगा। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए परिवर्तन के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। कलात्मक तथा ग्लैमर कार्यों से जुड़े व्यवसाय सफल रहेंगे।
वृश्चिक: -१६ नवंबर-१५ दिसंबर)
अगर कोई पारिवारिक विवाद चल रहा है तो किसी की मध्यस्थता से हल करने का प्रयास करें। आपको जरूर सफलता मिलेगी। घर-परिवार की सुख-सुविधा संबंधी वस्तुओं की खरीदारी होगी। सामाजिक कार्यों में भी सहयोग रहेगा। आर्थिक पक्ष में हालात पहले से बेहतर बनेंगे। किसी समारोह में जाने का अवसर भी प्राप्त होगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। व्यर्थ के झगड़े आदि में न पड़े। मानसिक सुकून के लिए कुछ समय किसी धार्मिक स्थल अथवा एकांत स्थल पर जरूर व्यतीत करें।
धनु: (१६ दिसंबर-१३ जनवरी)
रोजमर्रा की दिनचर्या से राहत पाने के लिए यह सप्ताह अधिकतर समय आत्मनिरीक्षण तथा ज्ञानवर्धक कार्य में व्यतीत होगा। घर में मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बनेगी। कोई धार्मिक यात्रा भी संभव है और जीवन के प्रति आपका रवैया सकारात्मक रहेगा। युवा वर्ग अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर असंतुष्ट रहेंगे। अभी उन्हें और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। बनते कार्यों में अचानक रुकावटें आने से मन कुछ परेशान रहेगा। व्यावसायिक कार्यों में चल रही बाधाएं दूर होंगी।
मकर: (१४ जनवरी-११ फरवरी)
अपने भावी लक्ष्यों के प्रति सुनियोजित ढंग से कार्य करने पर काफी हद तक सफलता मिलेगी। अपनी दिनचर्या को अनुशासित तथा आत्म नियंत्रित रखने से कई रुके हुए काम गति पकड़ेंगे। सोच-समझकर लिया गया पैâसला आगे चलकर लाभदायक रहेगा। इस दौरान संगीत साहित्य व कलात्मक कार्यों में भी आपका आकर्षण बढ़ेगा। जमीन-जायदाद के मामलों में विवाद बढ़ सकता है। इसलिए इन कार्यों को स्थगित ही रखें। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनेगी। परंतु कुछ चुनौतियां भी सामने आ सकती हैं।
कुंभ: (१२ फरवरी-१३ मार्च)
इस सप्ताह अवसरवादी होकर आप एक-एक अवसर का भरपूर लाभ उठाएंगे तथा सूझबूझ व बुद्धिमत्ता से हर समस्या का हल प्राप्त करने में भी सक्षम रहेंगे। आपकी प्रतिभा व छवि खुलकर लोगों के सामने आएगी। किसी राजनैतिक अथवा सामाजिक कार्यक्रम में जाने का अवसर मिल सकता है। किसी अप्रिय घटना की वजह से मन उदास रहेगा। आर्थिक मामलों में आपको पूरी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। शेयर्स, सट्टा जैसे कार्यों में हानि होने की आशंका है।
मीन: (१४ मार्च-१३ अप्रैल)
रुपए की आवक के लिहाज से सप्ताह श्रेष्ठ है। पिछले कुछ समय से आपने जिस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए योजनाएं बनाई हुई हैं, उन्हें हासिल करने का अनुकूल समय आ गया है। किसी संत या अपने गुरु के सानिध्य में रहना आपको शांति प्रदान करेगा। बच्चे आज्ञाकारी बने रहेंगे। आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन ठीक से निभा न पाने की वजह से चिड़चिड़ापन रहेगा। किसी प्रकार की भी यात्रा न करें। व्यवसाय संबंधी कार्य प्रणाली में किए गए परिवर्तन से उत्पादन क्षमता में इजाफा होगा।

अन्य समाचार