पाठकगण अपनी जन्म तारीख के अनुसार अपनी राशि देखें।
• अजय भांबी
मेष: (१४ अप्रैल-१४ मई)
यह सप्ताह पारिवारिक व आर्थिक दोनों दृष्टि से शुभ फलदायी है। व्यक्तिगत कार्यों में सफलता मिलने से मानसिक शांति अनुभव करेंगे। कठिन से कठिन कार्य को आप अपने दृढ़ विश्वास से पूरा करने में सक्षम होंगे। संपर्क सूत्रों को मजबूत बनाकर रखें। बच्चों के विकास के लिए उनका मार्गदर्शन करना तथा कुछ समय उनके साथ व्यतीत करना जरूरी है। कार्यक्षेत्र में कुछ नए अनुबंध प्राप्त होंगे, जो कि आर्थिक दृष्टि से फायदेमंद साबित होंगे। पारिवारिक माहौल बहुत ही सुकून भरा रहेगा।
वृष: (१५ मई-१५ जून)
इस सप्ताह यात्राओं का दौर बना रहेगा और फायदा भी होगा। घर की साज-सज्जा व रचनात्मक कार्यों में आप अपने आपको व्यस्त रखेंगे। विद्यार्थियों को करियर संबंधी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। पैतृक संपत्ति संबंधी मसला भी हल होने की संभावना है। कभी-कभी गुस्सा या वाणी में कटुता के कारण बनते कार्य में विघ्न आ सकता है। इस समय किसी भी तरह का लेन-देन करते समय सावधानी रखें। व्यवसाय संबंधी किसी भी तरह का महत्वपूर्ण निर्णय न लें। कोई ऑफिशियल लंबी यात्रा संभव है। पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे।
मिथुन: (१६ जून-१५ जुलाई)
इस सप्ताह बेहतरीन परिस्थितियां बनी रहेंगी तथा समय का पूरा फायदा उठाएंगे। आपके द्वारा बनाई गई नीतियां भी कार्य रूप में परिणित होंगी। अधिकतर समय बाहरी गतिविधियों में बीतेगा, जिसकी वजह से आप अपने तथा पारिवारिक मामलों पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। कार्य क्षेत्र में कुछ परिवर्तन की जरूरत है। व्यवसाय कार्यों में अतिरिक्त समय देना पड़ेगा। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में कुछ नई योजनाएं भी बनेंगी।
कर्क: (१६ जुलाई-१५ अगस्त)
भावना प्रधान होने की वजह से कोई छोटी-सी नकारात्मक बात भी आपको व्यथित कर सकती है। अपरिचित व्यक्तियों पर बिल्कुल भी भरोसा न करें। संतान की कोई जिद या अड़ियल रवैया आपके लिए चिंता का कारण बनेगा। व्यापार में विस्तार संबंधी जो योजना काफी समय से रुकी हुई थी उसे पूरा करने का उचित समय है। कोई बड़ा ऑर्डर भी मिल सकता है। आर्थिक गतिविधियों को सुधारने में ध्यान केंद्रित रखें।
सिंह: (१६ अगस्त-१५ सितंबर)
इस सप्ताह ग्रह गोचर आपके पक्ष में हैं। पिछले कुछ समय से चल रही समस्या का समाधान मिलने से राहत और सुकून महसूस होगा। अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत बनाएं। अति आत्मविश्वास की वजह से आपको नुकसान सहना पड़ सकता है। आलस को अपने ऊपर हावी न होने दें। प्रतिस्पर्धा की स्थिति में घबराने की बजाय सामना करें। व्यवसाय में मेहनत के अनुरूप उचित लाभ हासिल होगा। विवाहित जीवन खुशनुमा रहेगा, परंतु जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां उत्पन्न होने से दरार आएगी।
कन्या: (१६ सितंबर-१५ अक्टूबर)
भावुकता के बजाय व्यवहारिक तरीके से अपनी कार्यप्रणाली बनाएं। धर्म-कर्म व समाज सेवा से संबंधित कार्य में व्यस्तता बनी रहेगी और सामाजिक मान-सम्मान प्राप्त होगा। कोई शुभ समाचार मिलने से घर में उत्साह भरा वातावरण रहेगा। युवा वर्ग अपनी पढ़ाई व करियर के प्रति पूरी तरह गंभीर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों और सहयोगियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। अपनी कार्यप्रणाली किसी के समक्ष जाहिर न करें।
तुला: (१६ अक्टूबर-१५ नवंबर)
सभी कार्यों को व्यवस्थित रूप से करना और समन्वय बनाकर रखना आपका महत्वपूर्ण गुण है। अपनी ऊर्जा का भरपूर सदुपयोग करें और अपने काम के प्रति एकाग्र चित्त रहें। आपके लिए अवश्य लाभदायक स्थितियां बनेंगी। किसी नजदीकी संबंधी के यहां जाने का अवसर मिलेगा। परिवार के सदस्यों को उनके अपने तरीके से कार्य करने दें। आपका अति आत्मविश्वास आपकी परेशानियों का कारण बन सकता है। पति-पत्नी के बीच कुछ समय से चल रही गलतफहमियां दूर होंगी।
वृश्चिक: (१६ नवंबर-१५ दिसंबर)
राजनैतिक व सामाजिक गतिविधियों में आपका विशेष योगदान रहेगा तथा आप विशेष मुकाम भी हासिल करेंगे। आर्थिक स्थिति में अप्रत्याशित लाभ होने से प्रसन्नता रहेगी। विपरीत परिस्थितियों में आप समाधान भी निकाल लेंगे। घर में कुछ रखरखाव और परिवर्तन संबंधी योजनाएं भी बन सकती हैं। बच्चों का अपनी पढ़ाई व करियर को लेकर तनाव रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपका वर्चस्व रहेगा और लाभदायक स्थितियां भी दस्तक दे रही हैं।
धनु: (१६ दिसंबर-१३ जनवरी)
प्रॉपर्टी से संबंधित कोई रुका हुआ काम आपके हक में हो सकता है। रिश्तेदारों के किसी विवाद पूर्ण मामले में आपका सहयोग निर्णायक रहेगा। आपकी बुद्धिमानी व सूझबूझ की चर्चा भी होगी। आपके स्वभाव में आक्रोश और जल्दबाजी आपको नुकसान पहुंचा सकती है। व्यवसायिक दृष्टि से समय उत्तम रहेगा। कार्य क्षेत्र में किसी भी गतिविधि को नजरअंदाज न करें क्योंकि किसी कर्मचारी का नकारात्मक रवैया आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। पारिवारिक वातावरण मंगलमय रहेगा। घर में कोई मांगलिक आयोजन का प्रोग्राम बनेगा। प्रेम संबंध भी मर्यादित रहेंगे।
मकर: (१४ जनवरी-११ फरवरी)
आपका हर काम योजनाबद्ध तरीके से संपन्न हो जाएगा। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों की लापरवाही की वजह से उनकी पढ़ाई में व्यवधान आ सकता है। कार्य क्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती है, परंतु कार्य बिना व्यवधान के संपन्न नहीं होंगे। कुछ नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग आपके प्रति परेशानियां खड़ी कर सकते हैं। इसलिए धैर्य बनाकर रखें। कंपटीशन के माहौल में अधिक मेहनत की जरूरत है। पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। परंतु विवाहेत्तर संबंधों से दूरी बनाकर रखें।
कुंभ: (१२ फरवरी-१३ मार्च)
पूर्ण सप्ताह पारिवारिक लोगों की सुख-सुविधा तथा देखभाल संबंधी कार्यों में व्यतीत होगा तथा आपसी भावनात्मक संबंध भी मजबूत होंगे। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी कोई कार्य चल रहा है, तो उसमें उचित सफलता मिलने की संभावना है। अनजान लोगों के संपर्क में न आएं। युवा वर्ग अपने टारगेट को हासिल करने के लिए अधिक ध्यान दें। पारिवारिक व्यस्तता के साथ-साथ कार्य क्षेत्र में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।
मीन: (१४ मार्च – १३ अप्रैल)
आपका कर्म प्रधान होना तथा अपने कार्यों के प्रति पूर्ण समर्पित रहना आपको सफलता प्रदान करेगा। कुछ नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग आपका अहित करने की कोशिश करेंगे। बाहरी संपर्क अथवा किसी प्रकार की यात्रा स्थगित ही रखें। किसी भी समस्या को गुस्से की बजाय धैर्य और संयम से संभालें। व्यवसायिक मामलों में अभी स्थिति पूर्ववत ही रहेगी। बहुत अधिक कामयाबी की चाह में गलत रास्तों का चुनाव न करें। पारिवारिक जीवन ठीक रहेगा, परंतु किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति के प्रति आकर्षण आपको अपने लक्ष्य से भटका सकता है।