मुख्यपृष्ठराशि-भविष्यबोले तारे : २ जुलाई से ८ जुलाई २०२३ ( यह राशि...

बोले तारे : २ जुलाई से ८ जुलाई २०२३ ( यह राशि भविष्य वैदिक सूर्य सिद्धांत पर आधारित है।)

पाठकगण अपनी जन्म तारीख के अनुसार अपनी राशि देखें

मेष: (१४ अप्रैल-१४ मई)
इस सप्ताह ग्रह स्थिति आपको कई सुअवसर प्रदान करनेवाली है। विद्यार्थियों तथा युवाओं को पढ़ाई व करियर से संबंधित समस्याओं का निवारण मिलेगा। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। कुछ लाभकारी योजनाओं पर भी विचार-विमर्श होगा। आपकी कोई योजना गलत साबित हो सकती है। बिना सोचे-समझे दूसरों पर विश्वास करना उचित नहीं है। कुछ कारोबारी परेशानियां बनी रहेंगी। प्रेम संबंध में गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं।

वृष: (१५ मई-१५ जून)
आर्थिक मामलों में अप्रत्याशित फायदा होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। अगर कोई पैतृक संपत्ति संबंधी मामला चल रहा है, तो उसे सुलझाने का उचित समय है। भाग्य और कर्म दोनों आपके पक्ष में हैं। कुछ नवीन कार्यों की भी योजनाएं बनेंगी। कुछ खास लोगों से मुलाकात आपके लिए लाभदायक रहेगी। पारिवारिक व्यवस्था को लेकर कुछ परेशानियां आएंगी। परंतु शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का समाधान करें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में कटुता न आने दें। नए व्यावसायिक जनसंपर्क आपके लिए लाभदायक साबित होंगे।

मिथुन: (१६ जून-१५ जुलाई)
कुछ समय आत्म मनन, अध्यात्म आदि जैसे कार्यों के लिए जरूर निकालें। विद्यार्थियों की शिक्षा संबंधी कोई रुकावट दूर होने से उन्हें राहत महसूस होगी। किसी प्रिय मित्र के साथ मुलाकात भी खुशी देगी। आय की अपेक्षा व्यय की स्थिति ज्यादा रहेगी। व्यर्थ की गतिविधियों में अपना समय और ऊर्जा नष्ट न करें। दैनिक इनकम में सुधार आएगा। हालांकि, सेविंग नहीं हो पाएगी। नौकरीपेशा लोगों का ऑफिस में मान-सम्मान और साख बनी रहेगी।

कर्क: (१६ जुलाई-१५ अगस्त)
कुछ खास अथवा राजनीतिक लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगी। किसी घरेलू समस्या का समाधान भी मिल सकता है। अपने वर्तमान पर पुरानी नकारात्मक बातों को हावी न होने दें। किसी पारिवारिक सदस्य के स्वास्थ्य की वजह से दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है। किसी भी प्रकार का लोन या उधार लेने संबंधी कोई भी कार्य न करें। नौकरी में परिवर्तन की संभावना है। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह में परिणत होने के योग बन रहे हैं। मौसम की वजह से कुछ आलस और थकान जैसी स्थिति बनी रहेगी।

सिंह: (१६ अगस्त-१५ सितंबर)
इस सप्ताह फाइनेंस से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लेने से सकारात्मक नतीजे हासिल होंगे। पारिवारिक गतिविधियों में सुकून भरा समय व्यतीत होगा। युवा वर्ग कोई दुविधा दूर होने से राहत की सांस लेंगे। यह समय उन्नति दायक है। मेहनत के मनोनुकूल परिणाम मिलेंगे। मामा पक्ष के साथ संबंधों में मधुरता बनाकर रखें। व्यवसाय संबंधी अधिकतर कार्य स्वयं ही निपटाने का प्रयास करें। ऑफिस का माहौल शांतिपूर्ण बना रहेगा।

कन्या: (१६ सितंबर-१५ अक्टूबर)
आप अपनी योग्यता और कार्यकुशलता के दम पर कई कार्य बेहतरीन तरीके से पूरा कर लेंगे। अगर कोई सरकारी मामला अटका हुआ है तो उसे पूरा करने का प्रयास करें। सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है। धार्मिक, आध्यात्मिक गतिविधियों में सुखद समय व्यतीत होगा। नजदीकी संबंधी की किसी गतिविधि को लेकर मन परेशान रह सकता है। धन संबंधी लेन-देन में सावधानी बरतें। नौकरीपेशा लोगों को किसी प्रकार की यात्रा करनी पड़ सकती हैं।

तुला: (१६ अक्टूबर-१५ नवंबर)
इस सप्ताह बेहतरीन ग्रह स्थिति बनी हुई है। सिर्फ व्यवस्थित रूप से उनका उपयोग करने की जरूरत है। कोई खुशखबरी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। पैसा आने के साथ-साथ खर्चे भी तैयार रहेंगे। पब्लिक रिलेशन आपके व्यवसाय संबंधी नए स्रोत पैदा कर सकते हैं। सरकारी संस्थाओं से जुड़े कार्य जैसे टेंडर आदि मिलने की उचित संभावना है। मीडिया तथा रचनात्मक व्यवसाय से जुड़े लोग कुछ अच्छा काम करने की वजह से पुरस्कार के दावेदार भी बन सकते हैं।

वृश्चिक: (१६ नवंबर-१५ दिसंबर)
विद्यार्थियों तथा युवाओं को प्रतिस्पर्धा से संबंधित कार्यों में सफलता मिलने की बेहतरीन संभावना है। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी हासिल होंगे। अपनी ऊर्जा का भरपूर इस्तेमाल करें। प्रॉपर्टी संबंधी कोई कार्य भी हल हो सकता है। अनावश्यक खर्चे बने रहेंगे, परंतु साथ ही आय की स्थिति भी बेहतर रहेगी। भावनाओं में आकर कोई भी निर्णय न लें। किसी खास वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका बन रही है।

धनु: (१६ दिसंबर-१३ जनवरी)
कुछ समय अपने मन मुताबिक कार्यों में व्यतीत करने से मानसिक ऊर्जा बनी रहेगी। किसी विशेष गतिविधि को लेकर उसकी शुरुआत करने का उत्तम समय है। युवा वर्ग अपने किसी कार्य में असफलता मिलने से कुछ तनाव में रहेंगे। अपने स्वभाव में बहुत ही धैर्य और संयम बनाकर रखें। व्यावसायिक महत्वपूर्ण काम नियत समय पर पूरे हो जाएंगे। जोखिम के कार्य में रुचि न लें। आय के साधनों में भी वृद्धि होगी। ऑफिस में दूसरों के साथ किसी भी प्रकार के वाद-विवाद में न उलझें। घर की व्यवस्था सुखद बनी रहेगी।

मकर: (१४ जनवरी-११ फरवरी)
इस सप्ताह कुछ मिले-जुले परिणाम हासिल होंगे। उचित व्यवस्था बनाकर रखने के लिए योजनाबद्ध तरीके से अपनी कार्यप्रणाली बनाएं। कोई रुका हुआ काम भी निपटाने के लिए समय बहुत ही उत्तम है। कुछ पुरानी नकारात्मक बातें दोबारा उभरने से संबंधों और स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ेगा। विदेश जाने हेतु प्रयासरत लोगों को कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। कुछ राजनैतिक संपर्क स्थापित होंगे। व्यवसाय में दूरदराज की पार्टियों के साथ संपर्क बढ़ाएं।

कुंभ: (१२ फरवरी-१३ मार्च)
किसी पारिवारिक सदस्य के लिए विवाह का उत्तम प्रस्ताव आ सकता है। निकट संबंधियों के साथ में मुलाकात खुशी देगी। सामाजिक तथा धार्मिक संस्थाओं में आपके योगदान की वजह से आपके मान-सम्मान व यश की वृद्धि होगी। आपके व्यक्तिगत कार्य भी सुचारु रूप से चलते रहेंगे। कोई महत्वपूर्ण वस्तु के खोने की स्थिति बन रही है। कार्यक्षेत्र में उचित व्यवस्था और अनुशासन बनाकर रखें। पति-पत्नी अपनी समस्याओं को पारिवारिक सुख-शांति पर हावी न होने दें। घर में अधिकतर लोगों को स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानी रह सकती है। व्यवस्थित दिनचर्या और संयमित खानपान रखना अति आवश्यक है।

मीन: (१४ मार्च-१३ अप्रैल)
उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। संतान से संबंधित चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत मिलेगी। भूमि संबंधी किसी भी कार्य को आज स्थगित कर दें। वर्तमान व्यवसाय में किए गए प्रयासों द्वारा कुछ उपलब्धियां तो हासिल होंगी, परंतु अभी व्यवसाय में कुछ मंदी की स्थिति रहेगी। ऑफिस में अपना टारगेट हासिल होने से सुकून और राहत मिलेगी। प्रमोशन भी संभव है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

(लेखक प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य हैं और देश के कई पत्र-पत्रिकाओं में इनके स्तंभ प्रकाशित होते हैं।)

अन्य समाचार