अजय भांबी
मेष: (१४ अप्रैल-१४ मई)
यह सप्ताह बहुत ही सकारात्मक व्यतीत होनेवाला है। इसलिए अपने कार्यों के प्रति पूरी निष्ठा रखें। आर्थिक योजनाएं भी आसानी से फलीभूत होंगी। विद्यार्थियों को करियर से संबंधित किसी समस्या का समाधान मिलेगा। काम की अधिकता के कारण गुस्सा और चिड़चिड़ापन हावी रहेगा। किसी भी प्रक्रिया पर सोच-विचार कर निर्णय लें। व्यापारिक गतिविधियों का बारीकी से मूल्यांकन करें। नई पार्टी के साथ डील करते समय सावधानी बरतें।
वृष: (१५ मई-१५ जून)
घर में कोई धार्मिक उत्सव संपन्न होगा, जिससे सुख-शांति पूर्ण वातावरण बना रहेगा। आपका ध्यान अपने भावी लक्ष्य की ओर केंद्रित रहेगा तथा आप चमत्कारिक ऊर्जा और आत्मविश्वास महसूस करेंगे। घर के वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह पर जरूर अमल करें। ससुराल पक्ष के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें। संतान की वजह से तनाव हो सकता है। सकारात्मक गतिविधियों में अपने आपको व्यस्त रखें। प्रॉपर्टी संबंधी व्यवसाय में उत्तम डील होने की संभावना है।
मिथुन: (१६ जून-१५ जुलाई)
सामाजिक दायरा बढ़ेगा। अगर किसी विशेष कार्य को शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो तुरंत उस पर अमल करें। इस समय ग्रह स्थितियां आपके पक्ष में हैं। घर में किसी नवीन वस्तु की खरीदारी भी संभव है। किसी भी प्रकार के अनिर्णय की स्थिति में घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की सलाह अवश्य लें आपको उचित सलाह मिलेगी। ध्यान रखिए कि जरा-सी लापरवाही आपको अपने लक्ष्य से भटका सकती है।
कर्क: (१६ जुलाई-१५ अगस्त)
भाग्य आपके लिए सफलता के द्वार खोल रहा है। समय का उचित सम्मान करें। भागदौड़ की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से काम को निपटाने का प्रयास करें, परिस्थितियां अवश्य ही आपके पक्ष में काम करेंगी। व्यावसायिक दृष्टि से यह सप्ताह लाभदायक है। दूसरों की अपेक्षा अपने विचारों को अधिक प्राथमिकता दें। इस समय कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धियां सामने आएंगी। परंतु पैसे के लेन-देन संबंधी कार्यों को अभी स्थगित ही रखें। नौकरीपेशा लोगों का कोई टारगेट पूरा होने से अधिकारियों से संबंध मधुर बनेंगे।
सिंह: (१६ अगस्त-१५ सितंबर)
सप्ताह सुखद व्यतीत होगा। कठिन-से-कठिन कार्य भी आप अपने दृढ़ निश्चय से पूरा करने की क्षमता रखेंगे। रचनात्मक कार्यों में भी व्यस्तता बनी रहेगी। युवा अपने करियर के प्रति और अधिक सजग रहेंगे। आपका रहन-सहन व बोलचाल का तरीका लोगों को बरबस आपकी तरफ आकर्षित करेगा। यह समय उपलब्धियों वाला है। योजनाबद्ध तरीके से काम करने से सभी काम सुचारू रूप से संपन्न होते जाएंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी।
कन्या: (१६ सितंबर-१५ अक्टूबर)
सपने साकार करने का समय है। खूब मेहनत से काम करें। कहीं पूंजी निवेश करने के लिए सोच रहे हैं तो तुरंत कर दीजिए। इस समय ग्रह स्थितियां आपके लिए कई सुअवसर बना रही हैं। रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। आर्थिक मामलों में अप्रत्याशित सफलता मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा। निर्णय लेने में इतना समय न लगाएं कि समय हाथ से निकल जाए।
तुला: (१६ अक्टूबर-१५ नवंबर)
सप्ताह की शुरुआत में महत्वपूर्ण कार्य संबंधी योजनाएं बना लें। इस समय बनाई गई योजनाएं निकट भविष्य में शुभ परिणाम देनेवाली हैं। इस समय सितारे आपको कुछ बेहतरीन देने की कोशिश कर रहे हैं। विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा संबंधी कार्य में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। खर्चों की अधिकता बनी रहेगी, परंतु साथ ही आय के स्त्रोत भी बढ़ेंगे। रुकी हुई पेमेंट आने से आर्थिक परेशानियां दूर होगी।
वृश्चिक: (१६ नवंबर-१५ दिसंबर)
धर्म-कर्म तथा आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, जिससे आत्मिक और मानसिक शांति महसूस होगी। निवेश संबंधी योजनाएं लाभदायक रहेंगी। घर में नवीनीकरण अथवा रखरखाव संबंधी कोई कार्य भी संभव हो सकता है। इस समय आप किसी रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में रुचि लेंगे और सफल भी होंगे। नए काम को शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो उस पर अमल करने का समय उचित है।
धनु: (१६ दिसंबर-१३ जनवरी)
नजदीकी लोगों के साथ संबंधों में खटास न आने दें। विद्यार्थियों तथा युवाओं को अपनी पढ़ाई तथा करियर पर और अधिक ध्यान देने की जरूरत है। सरकारी कर्मचारियों को नौकरी से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है, इसलिए अपने कार्यों को लगन से करते रहें। किसी भी कार्य में पक्के बिल द्वारा ही लेन-देन करें। साथ ही रिटेल संबंधी कार्यों में अधिक ध्यान दें।
मकर: (१४ जनवरी-११ फरवरी)
स्वास्थ्य में कुछ नरमी आने की वजह से कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों के सहयोग की वजह से आपको ज्यादा परेशानी नहीं आएगी। अपने विचारों तथा स्वभाव को संयमित रखें। कार्यक्षेत्र में अधिकतर काम समयानुसार पूर्ण होते जाएंगे। किसी भी प्रकार की यात्रा को स्थगित रखें और रिस्क संबंधी किसी भी कार्य में रुचि न लें। इस समय की गई मेहनत के निकट भविष्य में बहुत ही सुखद परिणाम मिलेंगे। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी।
कुंभ: (१२ फरवरी-१३ मार्च)
पारिवारिक वाद-विवाद निपटने से घर में सुकून भरा वातावरण रहेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति सजग रहेंगे। कुछ समय बच्चों की समस्याओं को सुनने व उनके समाधान के लिए अवश्य निकालें। कार्यक्षेत्र में गतिविधियां उत्तम रहेंगी। सरकारी कार्यों को करते समय पहले अच्छी तरह उनके बारे में उचित जानकारी लेना जरूरी है क्योंकि किसी प्रकार की गलती होने से इंक्वायरी भी हो सकती है। पति-पत्नी के संबंधों में छोटी सी बात को लेकर तनाव रहेगा।
मीन: (१४ मार्च-१३ अप्रैल)
विरोधी पक्ष हावी हो सकता है, परंतु इससे आपका कोई भी अहित नहीं होगा। संतान की शिक्षा व करियर संबंधी किसी महत्वपूर्ण निर्णय पर विचार-विमर्श होगा, परंतु खर्चों की अधिकता की वजह से आर्थिक कशमकश भी बनी रहेगी। बिना पढ़े किसी कागज पर हस्ताक्षर करना भी मुसीबत खड़ी कर सकता है। व्यवसायिक विस्तार संबंधी महत्वपूर्ण योजनाएं बनेंगी। नौकरी में छोटी-मोटी समस्याएं आ सकती हैं।