यह राशि भविष्य वैदिक सूर्य सिद्धांत पर आधारित है।
पाठकगण अपनी जन्म तारीख के अनुसार अपनी राशि देखें।
अजय भांबी
मेष:
(१४ अप्रैल-१४ मई)
इस सप्ताह सार्वजनिक क्षेत्रों में आपकी दिलचस्पी बनी रहेगी तथा महत्वपूर्ण संपर्क भी बनेंगे। भविष्य संबंधी महत्वपूर्ण योजनाएं बनेंगी। साथ ही किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन द्वारा आप अपने काम में तथा स्वयं में उचित सुधार ला सकते हैं। आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ चिंता रहेगी। अप्रत्याशित खर्चे भी सामने आएंगे। अपनी इच्छा पूर्ति के लिए किसी भी प्रकार का खतरा न उठाएं। कार्यक्षेत्र में सप्ताह पर्यंत कुछ न कुछ चुनौतियां बनी रहेंगी।
वृष: (१५ मई-१५ जून)
यह सप्ताह काफी व्यस्तता पूर्ण व्यतीत होगा, परंतु इसके सकारात्मक परिणाम मिलने से थकान हावी नहीं होगी। राजकीय मामले किसी के सहयोग से हल हो सकते हैं। निजी रिश्तों में मधुरता बनाए रखने के लिए आपका विशेष प्रयास रहेगा। कोई भी कार्य करने में जल्दबाजी न करें, बल्कि सोच-समझकर धैर्य से ही कोई निर्णय लें। रुपए-पैसे के मामलों को लेकर कोई वाद-विवाद होने जैसी स्थिापति-पत्नी में आपसी सामंजस्य का अभाव रहेगा। व्यावहारिक दृष्टिकोण रखना जरूरी है।
मिथुन: (१६ जून-१५ जुलाई)
किसी नई तकनीकि या हुनर को सीखने के लिए अनुकूल समय है। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने से आपको बहुत अधिक मानसिक सुकून मिलेगा। किसी को पैसा उधार दिया हुआ है तो उसके वापसी के लिए आज समय अनुकूल है। मित्रों के साथ मेल-मुलाकात के सुखद अवसर बनते रहेंगे। वार्तालाप करते समय शब्दों पर ध्यान रखें। कुछ लोग आपका अहित करने का प्रयास करेंगे परंतु सफल नहीं हो पाएंगे।
कर्क: (१६ जुलाई-१५ अगस्त)
इस सप्ताह ग्रह स्थिति काफी अनुकूल रहेगी। किसी प्रिय मित्र के साथ काफी समय बाद मुलाकात होगी तथा विशेष मुद्दे पर विचार-विमर्श भी होगा। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर कुछ असमंजस की स्थिति में रहेंगे। कोई महत्वपूर्ण यात्रा स्थगित करनी पड़ सकती है। यह समय किसी नए काम अथवा भविष्य संबंधी योजना को अंजाम देने के लिए अनुकूल नहीं है। इस समय कार्यक्षेत्र में वर्तमान व्यवस्था पर ही फोकस बनाकर रखें। नौकरी में अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए किसी गलत रास्ते का चुनाव ना करें।
सिंह: (१६ अगस्त-१५ सितंबर)
फाइनेंस संबंधी कार्यों को ज्यादा अहमियत दें। आपका अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करना आपको आशातीत प्रगति देगा। संतान की शिक्षा को लेकर चल रही समस्या का भी समाधान मिलने से राहत मिलेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर भी जाने का मौका मिल सकता है। वाहन आदि खराब होने की वजह से कोई बड़ा खर्चा भी आ सकता है। प्रेम संबंधों में और अधिक नजदीकियां बढ़ेंगी।
कन्या: (१६ सितंबर-१५ अक्टूबर)
घर-परिवार की जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभाएंगे। कोई मुश्किल राह आसान होने से संतुष्टि का भाव रहेगा। राजनैतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई व्यक्तिगत सहायता मिल सकती है। विद्यार्थियों और युवाओं को अपनी पढ़ाई और करियर से संबंधित शुभ परिणाम मिलेंगे। इस समय कोई भी बड़ा पैâसला लेने से परहेज करें। बच्चों पर ज्यादा रोक-टोक न रखें। अगर कोई नया कार्य शुरू किया है तो उसमें मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी। वाहन आदि खराब होने की वजह से कोई बड़ा खर्चा भी आ सकता है।
तुला: (१६ अक्टूबर-१५ नवंबर)
अगर स्थान परिवर्तन की कोई योजना है तो उसे कार्य रूप में परिणत करने का उचित समय है। किसी नजदीकी मित्र की सलाह आपको कई परेशानियों से राहत देगी। आज कोई असंभव कार्य अचानक ही संभव भी हो सकता है। ध्यान रखें कि अहम और अति आत्मविश्वास आपके लिए नुकसानदायक रह सकते हैं।। कोई भी महत्वपूर्ण कार्य करते समय पारिवारिक सदस्यों की सलाह अवश्य लें। व्यावसायिक गतिविधियों में बहुत अधिक गंभीरता से सोच-विचार व मूल्यांकन करने की जरूरत है।
वृश्चिक: (१६ नवंबर-१५ दिसंबर)
समय की कीमत और महत्व का सम्मान करें। अपनी कार्य क्षमता पर विश्वास रखना आपको अपने लक्ष्य तक पहुंचने में सहायता करेगा। आध्यात्मिक कार्यों में भी रुचि रहेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई से संबंधित समस्या को दूर करने में किसी की मदद लाभदायक साबित होगी। अपनी भावुकता और उदारता की अधिकता पर भी रोक लगाएं। कहीं भी इन्वेस्टमेंट करने से पहले उससे संबंधित पूरी जानकारी अवश्य प्राप्त करें। इस समय किसी को भी पैसा उधार न दें और न ही कहीं निवेश करने की योजना बनाएं।
धनु: (१६ दिसंबर-१३ जनवरी)
कुछ बेहतरीन उपलब्धियां सामने आएंगी। यह समय जमकर मेहनत करने का है। सफलता भी निश्चित है। आय और व्यय में समानता बनी रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में बनते कार्यों में कुछ विघ्न आ सकते हैं। इस समय सकारात्मक दृष्टिकोण रखना जरूरी है। समय के साथ गतिविधियां सामान्य भी होती जाएंगी। नजदीकी संबंधियों के साथ भी संबंध मधुर बनाकर रखें। अगर कोई नया व्यापार अथवा काम शुरू करने जा रहे हैं तो अत्यधिक मेहनत के बाद ही परिणाम मिलेंगे।
मकर: (१४ जनवरी-११ फरवरी)
कुछ समय से चल रहे पारिवारिक गिले-शिकवे दूर करने का अनुकूल समय है। इससे पारिवारिक वातावरण भी अनुकूल होगा। उधार दिया हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में आपका योगदान भी जरूरी है। बच्चों की गलतियों पर उन्हें डांट-फटकार के बजाय प्यार से समझाने का प्रयास करें। इससे उनके मनोबल में वृद्धि होगी। क्रोध को अपने ऊपर हावी न होने दें तथा परिस्थितियों को सोच-समझकर ही हैंडल करें।
कुंभ: (१२ फरवरी-१३ मार्च)
इस सप्ताह कुछ चुनौतियां भी बनी रहेंगी। सकारात्मक दृष्टिकोण रखें। राजनीतिक तथा सामाजिक संपर्कों को और अधिक मजबूत करें। बच्चों की तरफ से कोई खुशखबरी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने बजट को संतुलित बनाकर रखें। आपकी वाणी और व्यवहार में तल्खी रह सकती हैं। यह समय धैर्य बनाकर रखने का है। व्यावसायिक स्थिति सामान्य ही रहेगी। किसी भी उलझन में अनुभवी अथवा राजनैतिक व्यक्ति की मदद लेना सहायक रहेगा। युवाओं को नए रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।
मीन: (१४ मार्च-१३ अप्रैल)
यह सप्ताह व्यस्तता पूर्ण व्यतीत होगा। इस समय घर के रख-रखाव और सुधार संबंधी कार्यों की रूपरेखा बनेगी। आज अचानक ही आपका कोई कार्य सिद्धि हो सकता है। वित्तीय संबंधी कार्यों पर विशेष ध्यान दें। बनते कार्यों में कुछ व्यवधान आ सकते हैं। किसी अनजान व्यक्ति पर अधिक विश्वास करना उचित नहीं है। कभी-कभी ज्यादा प्राप्ति की इच्छा अथवा जल्दबाजी आपके लिए नुकसानदायक भी हो सकती है। बच्चों की पढ़ाई अथवा करियर को लेकर चिंता रहेगी। वाहन आदि खराब होने की वजह से कोई बड़ा खर्चा भी आ सकता है।