बोले तारे!

अजय भांबी

‘५ मार्च से ११ मार्च २०२३’
यह राशि भविष्य वैदिक सूर्य सिद्धांत पर आधारित है।
पाठकगण अपनी जन्म तारीख के अनुसार अपनी राशि देखें।

मेष: (१४ अप्रैल – १४ मई)
इस सप्ताह ग्रह-गोचर लाभदायक बना हुआ है। आपको प्रभावशाली व्यक्तियों से मदद मिलेगी तथा परिस्थिति वश कार्यों में आ रही दिक्कतों से कुछ राहत मिलेगी। इस समय बाहरी गतिविधियों की बजाय निजी संपर्कों को मजबूत करने में ध्यान दें। युवाओं को अपने करियर से संबंधित कोई आशा रहेगी। इस सप्ताह किसी भी तरह का यात्रा संबंधी प्रोग्राम न बनाएं। व्यवसाय संबंधी जो भी उपलब्धि मिले, उस पर ज्यादा सोच-विचार न करके तुरंत हासिल कर लें।

वृष: (१५ मई – १५ जून)
यह सप्ताह कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। दूसरों से मदद की अपेक्षा न करके अपनी कार्यप्रणाली पर ही विश्वास रखें। घर में किसी मांगलिक कार्य संबंधी योजनाएं बनेंगी। अविवाहित लोगों के लिए कोई बेहतरीन रिश्ता आने की संभावना है। बीती हुई नकारात्मक घटनाओं को वर्तमान खुशियों पर हावी न होने दें। अनावश्यक खर्चों पर अंकुश लगाएं। व्यवसाय में किसी खास पार्टी की सहायता से आपको बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। व्यावसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी।

मिथुन: (१६ जून – १५ जुलाई)
सप्ताह अनुकूल है। पिछले काफी समय से जिस काम के लिए काफी प्रयासरत थे, वो काम पूरा होने वाला है। घर के वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन पर भी जरूर अमल करें। बहुत समय से चल रही किसी समस्या का भी समाधान मिल सकता है। मन में उठ रही शंकाओं को किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ शेयर करने से उचित दिशा मिलेगी। घर के वरिष्ठ सदस्य के मान-सम्मान का ध्यान रखना आपका विशेष दायित्व है। व्यावसायिक दृष्टि से यह सप्ताह बहुत ही बेहतरीन व्यतीत होगा।

कर्क: (१६ जुलाई – १५ अगस्त)
इस सप्ताह आप अपने आस-पास की स्थिति में काफी परिवर्तन महसूस करेंगे। सुकून-शांति पाने के लिए अपनी आंतरिक शक्तियों को दोबारा समेटने में ध्यान दें। पिछले कुछ समय से जिस कार्य के लिए बहुत अधिक प्रयास कर रहे थे, उसमें सफलता मिलने की पूरी संभावना है। बच्चे अपने ज्ञान को बढ़ाने के लिए नई-नई जानकारियां सीखने का प्रयास करें। बदलती हुई वर्तमान परिस्थितियों में नई तकनीकी जानकारियों का ज्ञान लेना भी जरूरी है। व्यवसाय में किसी पर भी विश्वास न करके सभी कार्य अपनी देखरेख में करवाएं।

सिंह: (१६ अगस्त – १५ सितंबर)
किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात या वार्तालाप होने से आप अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। आध्यात्मिक गतिविधियों में आपका रुझान बढ़ेगा। सप्ताह मध्य के बाद परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल रह सकती हैं। संबंधों की गरिमा बनाए रखने के लिए अपने शंकालु स्वभाव पर काबू रखें। इस समय कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें। व्यवसाय संबंधी किसी भी कार्य प्रणाली को दूसरों के समक्ष शेयर न करें।

कन्या: (१६ सितंबर – १५ अक्टूबर)
यह सप्ताह बहुत ही खुशनुमा व्यतीत होगा। घर की किसी समस्या को सुलझाने में आपका प्रयास सफल रहेगा। विद्यार्थियों को अपने किसी प्रोजेक्ट के प्रति सफलता मिलने से खुशी रहेगी। नकारात्मक परिस्थितियों को अपने ऊपर हावी न होने दें तथा इस समय व्यर्थ की बातों में न उलझकर रचनात्मक कार्यों में व्यस्त रहें। दूसरों के मामलों पर ज्यादा हस्तक्षेप न करें। व्यवसाय में पार्टनर तथा सहयोगियों की सलाह पर भी जरूर ध्यान दें।

तुला: (१६ अक्तूबर – १५ नवंबर)
अधिकतर समय व्यक्तिगत तथा पारिवारिक कार्यों को पूरा करने में ही व्यतीत होगा। किसी निकट संबंधी के साथ चल रहे वाद-विवाद आपके प्रयासों से दूर होंगे। कुछ समय रुचिपूर्ण कार्य में व्यतीत करने से सुकून और शांति मिलेगी। कोई नजदीकी संबंधी आपके कार्यों में कुछ व्यवधान डाल सकते हैं। बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करने से उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। मीडिया तथा ऑनलाइन कार्यों से संबंधित अधिक से अधिक जानकारी लेने का प्रयास करें। इस समय रिटेल और दैनिक इनकम पर अधिक ध्यान दें। आर्थिक स्थिति सामान्य ही रहेगी।

वृश्चिक: (१६ नवंबर – १५ दिसंबर)
पारिवारिक व्यवस्था को उचित बनाकर रखने संबंधी लिया गया आपका महत्वपूर्ण निर्णय सफल रहेगा। सप्ताह मध्य के बाद अस्त-व्यस्त दिनचर्या से राहत मिलेगी तथा स्वत: ही आपके काम बनने शुरू हो जाएंगे। आपकी कोई खोई हुई वस्तु मिलने की संभावना है। कभी-कभी आपका जिद्दी स्वभाव आपके लिए ही कोई परेशानी खड़ी कर सकता है। लोगों के साथ मेल-मिलाप या वार्तालाप करते समय ध्यान रखें कि आपकी कोई गोपनीय बात उजागर न हो। मार्केटिंग संबंधी कार्यों पर अधिक से अधिक ध्यान दें।

धनु: (१६ दिसंबर – १३ जनवरी)
कोई भी निर्णय प्रैक्टिकल तरीके से लें, इससे आप हर मुश्किल मुकाम हासिल करने में सक्षम रहेंगे। बच्चों के साथ बैठकर उनकी समस्याओं का समाधान करने से उनका आत्मबल बढ़ेगा। पुरानी नकारात्मक बातों को उठाने से वर्तमान भी अस्त-व्यस्त हो सकता है। ऑनलाइन शॉपिंग करते समय बजट का ध्यान रखना जरूरी है। वाहन अथवा कोई मशीनरी खराब होने से बड़ा खर्चा भी सामने आएगा। व्यवसाय में मेहनत और परिश्रम की स्थिति बनी रहेगी।

मकर: (१४ जनवरी – ११ फरवरी)
यह सप्ताह बहुत ही सकारात्मक व्यतीत होगा। इसलिए लापरवाही और आलस ाfबल्कुल न करें। किसी निकट संबंधी से चल रहा विवाद भी किसी की मध्यस्थता से हल हो सकता है। घर की जरूरत संबंधी वस्तुओं की खरीदारी भी रहेगी। बातचीत करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करें। सकारात्मक बने रहने के लिए कुछ समय धार्मिक गतिविधियों में व्यतीत करना उचित रहेगा। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर तनाव में न आएं। व्यावसायिक गतिविधियां सामान्य ही रहेंगी।

कुंभ: (१२ फरवरी – १३ मार्च)
काफी समय बाद मित्रों के साथ मुलाकात अथवा वार्तालाप होने से सभी खुशी और उमंग महसूस करेंगे। अपने भावी लक्ष्यों के प्रति सुनियोजित ढंग से कार्य करने में काफी हद तक सफलता मिलेगी। कोई भी पारिवारिक निर्णय लेते समय सबकी सहमति भी अवश्य लें। आपका कोई नजदीकी संबंधी आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। धन के लेन-देन संबंधी मामलों में किसी पर ज्यादा विश्वास करना नुकसानदायक रह सकता है।

मीन: (१४ मार्च – १३ अप्रैल)
पिछले कुछ समय से आपने जिस लक्ष्य के लिए योजनाएं बनाई हैं, उन्हें हासिल करने का उत्तम समय है। कुछ नई जानकारियां भी मिलेंगी। मन में संतोष और सुकून बना रहेगा। धार्मिक गतिविधियों में भी उचित समय व्यतीत होगा। आपका बहुत अधिक प्रैक्टिकल और आत्म केंद्रित हो जाना आपको अपनों से दूर कर सकता है। आर्थिक उलझनें आएंगी, परंतु किसी की सहायता से समस्या हल भी हो जाएगी। विद्यार्थियों को अपने अध्ययन पर ज्यादा फोकस रहने की जरूरत है।

(लेखक प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य हैं और देश के कई पत्र-पत्रिकाओं में इनके स्तंभ प्रकाशित होते हैं।)

अन्य समाचार