अजय भांबी
‘१२ मार्च से १८ मार्च २०२३’
यह राशि भविष्य वैदिक सूर्य सिद्धांत पर आधारित है।
पाठकगण अपनी जन्म तारीख के अनुसार अपनी राशि देखें।
मेष: (१४ अप्रैल-१४ मई)
पिछले कुछ समय से जिस कार्य के प्रति आपको नाकामी मिल रही थी, इस सप्ताह वह कार्य हल हो सकता है। अचानक ही किसी घनिष्ठ व्यक्ति से मुलाकात के कारण मन में प्रसन्नता रहेगी। निवेश संबंधी गतिविधियों में रिस्क उठा सकते हैं। अगर कार्यों में व्यवधान आए तो घबराने की बजाय उसका समाधान निकालने का प्रयास करें। निश्चित ही सफलता मिलेगी। बच्चों की किसी गतिविधि से मन कुछ परेशान रहेगा। खर्चों पर भी कटौती रखें।
वृष: (१५ मई-१५ जून)
किसी भी परिस्थिति में अपने स्वाभिमान और आत्मविश्वास में कमी न आने दें। इससे आप अपने भावी लक्ष्यों को अवश्य प्राप्त कर पाएंगे। घर में नजदीकी संबंधों के आगमन से चहल-पहल भरा माहौल रहेगा। अनावश्यक कार्य में अपनी उर्जा और समय बर्बाद न करें। बजट का ध्यान अवश्य रखना है। यह सप्ताह व्यवसाय के लिए कुछ ज्यादा अनुकूल नहीं है। व्यापार में कुछ चुनौतियां सामने आएंगी, परंतु आप अपनी मेहनत और क्षमता द्वारा अपना टारगेट हासिल कर ही लेंगे।
मिथुन: (१६ जून-१५ जुलाई)
सप्ताह के पूर्वार्ध में परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। बेहतर है कि शुरुआत में ही अपनी दिनचर्या संबंधी रूप रेखा बना लें। आपके अंदर रिस्क लेने की प्रवृत्ति भी रहेगी, जो कि लाभदायक ही साबित होगी। युवाओं को अपने करियर संबंधी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। किसी भी तरह की उधारी संबंधी लेन-देन से परहेज ही रखें। कुछ समय आत्मचिंतन में जरूर लगाएं तथा अपने स्वभाव में सहजता रखें। यह समय वर्तमान व्यवसाय में ही ध्यान देने का है। अपने रुके हुए कार्य को ही व्यवस्थित करें।
कर्क: (१६ जुलाई-१५ अगस्त)
इस सप्ताह धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्र में आपका रुझान बढ़ेगा और आपकी सोच भी सकारात्मक होगी। सप्ताह मध्य बाद कुछ धनदायक स्थितियां भी बनेगी। अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करें और ये संपर्क लाभदायक साबित होंगे। युवा फोन या मित्रों के साथ मौज-मस्ती में अपना समय व्यर्थ न करें। व्यावसायिक गतिविधियों में ज्यादा सुधार की अभी संभावना नहीं है, परंतु पब्लिक रिलेशन आपके लिए कुछ नए स्रोत उत्पन्न कर सकते हैं, इसलिए उन लोगों के संपर्क में रहें।
सिंह: (१६ अगस्त-१५ सितंबर)
पारिवारिक तथा व्यावसायिक व्यवस्था को लेकर कुछ उथल-पुथल रहेगी। हालांकि, बातचीत के माध्यम से आप अपनी परेशानी का हल निकाल लेंगे। नई जानकारियां तथा समाचारों की भी प्राप्ति होगी। घर में परिवारजनों के साथ किसी मांगलिक कार्य संबंधी योजनाएं भी बनेंगी। आय के साधन बढ़ने के साथ-साथ खर्चे भी बढ़ेंगे। इसलिए अपना बजट बनाकर चलें। व्यवसाय में काम की अधिकता रहेगी। कुछ नए प्रस्ताव सामने आएंगे।
कन्या: (१६ सितंबर-१५ अक्टूबर)
समय की गति आपके पक्ष में है। कोई मनोवांछित काम पूरा होने से मन में सुकून और खुशी रहेगी। घर के किसी सदस्य की सलाह आपके लिए लाभदायक साबित होगी। बच्चों की किसी उपलब्धि से घर में खुशी भरा माहौल रहेगा। यह समय अपनी क्षमताओं का भरपूर उपयोग करने का है। अपनी व्यक्तिगत जिंदगी में किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप भी न होने दें। अपनी कोई भी व्यक्तिगत समस्या का समाधान स्वयं ही ढूंंढ़ने का प्रयास करें। जनसंपर्क तथा व्यावसायिक पार्टियों की उचित मदद मिलेगी।
तुला: (१६ अक्टूबर-१५ नवंबर)
इस सप्ताह कोई पारिवारिक वाद-विवाद निपटने से घर में सुकून और शांति भरा वाताव रहेगा। इस समय ग्रह स्थिति आपके भाग्य को प्रबल कर रही है। आपके रुके हुए काम सरलता से पूरे होते जाएंगे। विरोधी भी परास्त रहेंगे। धैर्य और संयम से काम लें। किसी पड़ोसी के साथ छोटी-सी बात को लेकर वाद-विवाद भी हो सकता है। अपना पूरा ध्यान मार्वेâटिंग तथा काम के प्रमोशन में लगाएं। वर्तमान परिस्थितियों की वजह से एक उचित रणनीति बनाकर काम करने की जरूरत है।
वृश्चिक: (१६ नवंबर-१५ दिसंबर)
परिवार में चल रही कोई गलतफहमी किसी की मध्यस्थता से हल हो जाएगी। घर का माहौल सामान्य हो जाएगा। कोई लाभदायक सूचना मिलने से आपको किसी तनाव से भी राहत मिलेगी। आर्थिक दृष्टि से समय अनुकूल है। किसी भी बहुमूल्य वस्तुओं की खरीदारी भी संभव है। संबंध में मधुरता बनाए रखें। छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज रखें। व्यवसाय में अभी ज्यादा मुनाफा कमाने की उम्मीद न रखें।
धनु: (१६ दिसंबर-१३ जनवरी)
यह सप्ताह परिवार के साथ मनोरंजन और मौज-मस्ती में व्यतीत करने के मूड में रहेंगे। आध्यात्मिक कार्यों के प्रति रूझान आपको मानसिक शांति और सुकून देगा। किसी समाजसेवी संस्था में सहयोग करना आपको खुशी देगा। बाहरी व्यक्तियों पर ज्यादा विश्वास न करें। कुछ समय बच्चों की गतिविधियों को समझने और उनके साथ व्यतीत करने में भी जरूर लगाएं। व्यावसायिक गतिविधियां सामान्य ही रहेंगी।
मकर: (१४ जनवरी-११ फरवरी)
कहीं पूंजी निवेश करने का सोच रहे हैं तो तुरंत कर दीजिए। सपने साकार करने का समय है। घर के नवीनीकरण साज-सज्जा से संबंधित कार्यों में भी खुशनुमा समय व्यतीत होगा। कुछ नई योजनाएं भी बनेंगी और जल्दी ही क्रियान्वित होने की भी संभावना है। कभी-कभी व्यक्तिगत कार्यों में कुछ व्यवधान आएंगे, परंतु खुद पर भरोसा रखें। अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना भी आपको परेशानी से मुक्त रखेगा। विद्यार्थी अपनी परीक्षा संबंधी तैयारी में लापरवाही न करें। इस समय व्यावसायिक गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
कुंभ: (१२ फरवरी-१३ मार्च)
यह समय पिछली कुछ कमियों से सीख लेकर आगे बढ़ने का है। कुछ नई संभावनाएं भी सामने आएंगी। लोगों की बातों की परवाह न करके अपने काम पर ही ध्यान केंद्रित रखें। आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। स्वार्थी प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। घर के बड़े-बुजुर्गों की अवहेलना न करें, उनका मान-सम्मान बनाकर रखें। बच्चों की गतिविधियों और संगति पर नजर रखना जरूरी है। व्यवसाय को बढ़ाने के लिए जनसंपर्क तथा व्यावसायिक पार्टियों की उचित मदद मिलेगी।
मीन: (१४ मार्च-१३ अप्रैल)
घर में कोई धार्मिक अथवा मांगलिक गतिविधि संपन्न होगी तथा सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। यह समय विवेक और चतुराई से काम लेने का है। संतान के करियर और शिक्षा संबंधी भी कोई समाधान निकलेगा। किसी अविवाहित सदस्य के लिए उचित रिश्ता भी आने की संभावना है। आपकी किसी लापरवाही से मित्र अथवा रिश्तेदार के साथ संबंधों में कटुता आ सकती है। कोई भी योजना बनाने से पहले उससे संबंधित पूरी जानकारी अवश्य हासिल करें। वाहन की मरम्मत हेतु कोई बड़ा खर्चा भी बना रहेगा। आय के साधन बढ़ने के साथ-साथ खर्चे भी बढ़ेंगे। इसलिए अपना बजट बनाकर चलें। व्यवसाय में काम की अधिकता रहेगी। कुछ नए प्रस्ताव सामने आएंगे।
(लेखक प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य हैं और देश के कई पत्र-पत्रिकाओं में इनके स्तंभ प्रकाशित होते हैं।)