अजय भांबी
यह राशि भविष्य वैदिक सूर्य सिद्धांत पर आधारित है।
पाठकगण अपनी जन्म तारीख के अनुसार अपनी राशि देखें।
मेष: (१४ अप्रैल-१४ मई)
इस सप्ताह ग्रह स्थितियां पूर्णत: अनुकूल हैं। सम्मानजनक स्थितियां बनेंगी। समान विचारधारा के लोगों से मेल-मिलाप ऊर्जा प्रदान करेगा। विद्यार्थियों को ज्ञान-विज्ञान तथा करियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी विजय हासिल करने में सक्षम रहेंगे। कोई मनोवांछित काम पूरा होने से मन में सुकून और खुशी रहेगी। कारोबार में लक्ष्य को हासिल करने के लिए अभी बहुत अधिक मेहनत की जरूरत है।
वृष: (१५ मई-१५ जून)
भाग्य के भरोसे रहने की बजाय कर्म प्रधान बनें। अपने संपर्क सूत्रों को मजबूत करें। इससे आपको कोई नई जानकारी अथवा समाचार मिल सकता है। बातचीत के माध्यम से आप अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। मित्रों का साथ और सहयोग आपकी हिम्मत और हौसले को और बढ़ाएगा। व्यक्तिगत व्यस्तता के साथ-साथ घर-परिवार के लिए भी समय जरूर निकालें। आय के साधन बढ़ने के साथ-साथ खर्चे भी बढ़ेंगे। ध्यान रखें कि किसी कानूनी पचड़े में भी फंस सकते हैं। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी।
मिथुन: (१६ जून-१५ जुलाई)
प्रॉपर्टी की क्रय-विक्रय संबंधी कोई गतिविधि चल रही है, तो इस सप्ताह आपको उचित परिणाम भी मिलनेवाले हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्र में आपका रुझान बढ़ने से आपकी सोच भी सकारात्मक और संतुलित रहेगी। इस समय वर्तमान ग्रह स्थिति आपको अद्भुत शक्ति प्रदान कर रही है। विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। अपनी योजनाओं को तुरंत क्रियान्वित करें। किसी पड़ोसी के साथ कहासुनी होने जैसी स्थिति भी बन सकती है।
कर्क: (१६ जुलाई – १५ अगस्त)
सप्ताह मध्य बाद अप्रत्याशित लाभदायक स्थितियां बन रही हैं। इसलिए शुरुआत में ही अपने खास कार्यों की भूमिका बना लें। आपके अंदर रिस्क लेने की भी प्रवृत्ति रहेगी, जो कि फायदेमंद साबित होगी। परिवार के किसी वरिष्ठ व्यक्ति द्वारा महत्वपूर्ण सलाह मिलेगी। समाज में भी आपका विशेष मान-सम्मान बढ़ेगा। कभी-कभी ज्यादा सोच-विचार करने में भी समय हाथ से निकल सकता है। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। खर्चों की अधिकता रहेगी।
सिंह: (१६ अगस्त-१५ सितंबर)
इस सप्ताह आपका स्वाभिमान तथा आत्मविश्वास आपकी उन्नति में बेहतरीन साबित होगा। पारिवारिक तथा सामाजिक गतिविधियों में भी आपका वर्चस्व रहेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई या करियर से संबंधित किसी समस्या का समाधान मिलने से तनाव मुक्त महसूस करेंगे। इस समय आर्थिक कशमकश जारी रहेगी। रिश्तेदारों के साथ संबंधों में खटास न आने दें। प्रॉपर्टी संबंधी व्यवसाय में उचित डील होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी भरपूर मेहनत व क्षमता द्वारा अपना टारगेट हासिल कर लेंगे।
कन्या: (१६ सितंबर-१५ अक्टूबर)
इस सप्ताह आपका पूरा ध्यान निवेश संबंधी गतिविधियों पर केंद्रित रहेगा और काफी हद तक सफल भी होंगे। अचानक ही किसी घनिष्ठ व्यक्ति से मुलाकात से मन में प्रसन्नता रहेगी। संपत्ति संबंधी कोई विवाद शांतिपूर्ण तरीके से हल हो सकता है। कोई दुखद समाचार मिलने से मन व्यथित रहेगा। व्यर्थ के खर्चे भी सामने आएंगे। घर की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कठोर निर्णय लेना अच्छा नहीं है।
तुला: (१६ अक्टूबर-१५ नवंबर)
राजकीय कार्यों को पूरा करने का उचित समय है। प्रयासों में मनोनुकूल सफलता मिलेगी तथा आपका ध्यान भावी लक्ष्य की तरफ केंद्रित रहेगा। पिछले कुछ समय से रुके हुए व अटके हुए काम पूरे होंगे। लाभदायक जन संपर्क स्थापित होंगे। अगर कोई नया वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो समय अनुकूल है। कोई योजना बनाने से पहले उस पर गंभीरता से विचार अवश्य कर लें। अन्यथा कुछ गलतियां हो सकती हैं। कामकाज को लेकर की गई कोई नजदीकी यात्रा आपके उत्तम भविष्य का द्वार खोल देगी। कभी-कभी कुछ दिक्कतें आएंगी।
वृश्चिक: (१६ नवंबर-१५ दिसंबर)
इस सप्ताह ग्रह-गोचर आपके लिए लाभदायक स्थितियां बना रहा है। कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियां भी रहेंगी। साथ ही आप कई प्रकार की गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे तथा सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात लाभदायक और सम्मानित रहेगी। बैंकिंग कार्यों में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। घर के बुजुर्गों की सलाह और मार्गदर्शन की अवहेलना न करें। कुछ समय बच्चों के साथ भी अवश्य व्यतीत करें।
धनु: (१६ दिसंबर-१३ जनवरी)
सपने साकार करनेवाला समय है। कहीं पूंजी निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो तुरंत अमल कर दीजिए। घर संबंधी कार्यों में भी कुछ समय व्यतीत होगा। कोई पारिवारिक धार्मिक यात्रा भी संभव है। कभी-कभी दूसरों की बातों में आकर अपना नुकसान कर सकते हैं, इसलिए खुद पर भरोसा रखें। आलस की वजह से किसी भी काम को टालने का प्रयास न करें। वरना कुछ बेहतरीन मौके भी हाथ से निकल सकते हैं।
मकर: (१४ जनवरी-११ फरवरी)
इस सप्ताह आप आराम से परिवार के साथ समय व्यतीत करने के मूड में रहेंगे। सप्ताह मध्य के बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में बहुत ही अनुकूल रहेंगी। आपके काम सुचारू रूप से बनते जाएंगे। पिछले कुछ समय से जो लोग आपके खिलाफ थे, वही लोग अब आपके पक्ष में भी आएंगे। संतान संबंधी कोई शुभ सूचना मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। इस समय बाहरी व्यक्तियों पर अधिक विश्वास न करें। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई से भटक कर व्यर्थ की गतिविधियों में लगेगा। व्यवसायिक गतिविधियां अभी कुछ धीमी ही रहेंगी।
कुंभ: (१२ फरवरी-१३ मार्च)
सप्ताह की शुरुआत में ही कोई लाभदायक सूचना मिल सकती है। अचानक ही किसी राजनैतिक व्यक्ति से मुलाकात आपको नए अवसर सुलभ करेगी। आर्थिक दृष्टि से भी समय अनुकूल है। युवा वर्ग अपने करियर संबंधी गतिविधियों को लेकर बहुत अधिक गंभीर रहेंगे। आलस की वजह से आपके कुछ काम अधूरे भी रह सकते हैं। इस समय पैतृक संपत्ति से संबंधित भी किसी बात पर भाइयों से वाद-विवाद होने की आशंका बन रही है। व्यस्तता की वजह से अपने कार्यस्थल पर अधिक समय नहीं दे पाएंगे।
मीन: (१४ मार्च – १३ अप्रैल)
काफी समय से चल रहा कोई पारिवारिक वाद-विवाद निपटने से घर में सुकून और शांति भरा वातावरण बन जाएगा। अगर कोई प्रॉपर्टी संबंधी कार्य में दिक्कत आ रही है तो किसी राजनैतिक व्यक्ति की मदद से हल हो सकता है। इस समय कुछ भागदौड़ की भी स्थिति रहेगी। किसी भी तरह का पेपर वर्क करने से पहले उसे अच्छी तरह पढ़ लें। कार्यक्षेत्र में आप अपनी भरपूर मेहनत व क्षमता द्वारा अपना टारगेट हासिल कर लेंगे।