मुख्यपृष्ठराशि-भविष्यबोले तारे : ‘७ अप्रैल से १३ अप्रैल २०२४’ ...यह राशि भविष्य...

बोले तारे : ‘७ अप्रैल से १३ अप्रैल २०२४’ …यह राशि भविष्य वैदिक सूर्य सिद्धांत पर आधारित है।

पाठकगण अपनी जन्म तारीख के अनुसार अपनी राशि देखें।

 

अजय भांबी

मेष: (१४ अप्रैल-१४ मई)
अगर प्रॉपर्टी अथवा रुपए-पैसे से संबंधित कोई कार्य अटका हुआ है, तो इस सप्ताह उसके हल होने की संभावना है। किसी धार्मिक संस्था के प्रति आपका विशेष सहयोग करना, आपको आत्मिक खुशी देगा। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें। सोच-समझकर धैर्य पूवर्क निर्णय लेने से चीजें व्यवस्थित होंगी। व्यर्थ के झंझट में न पड़ें। इसकी वजह से आपका कोई लक्ष्य हाथ से निकल सकता है। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग अपनी पढ़ाई को लेकर गंभीर रहें।

वृष: (१५ मई-१५ जून)
इस सप्ताह कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, आप अपनी योग्यता और मेहनत से समस्या का हल भी निकाल लेंगे। किसी शुभचिंतक की प्रेरणा और आशीर्वाद से आपको कोई उपलब्धि हासिल होगी। पारिवारिक सदस्य के विवाह संबंधी योजनाएं बनेंगी। मनोनुकूल कोई काम न बनने से परेशान न हों, धैर्य और शांति बनाकर रखें। किसी की आर्थिक मदद भी करनी पड़ेगी। संतान की किसी गतिविधि की वजह से मन कुछ परेशान रहेगा।

मिथुन: (१६ जून-१५ जुलाई)
आपके व्यक्तित्व तथा सरल स्वभाव की वजह से पारिवारिक संबंधियों के बीच आपका विशेष स्थान रहेगा। समय आपके लिए लाभदायक और खुशियों भरी परिस्थिति बना रहा है। किसी नजदीकी रिश्तेदार से संबंधित दुखद समाचार मिलने से मन कुछ उदास रहेगा। यह समय अपने तथा परिवार के मनोबल को मजबूत बनाकर रखने का है। युवा वर्ग अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। व्यवसायिक दृष्टि से समय ज्यादा अनुकूल नहीं है। सहयोगियों के साथ संबंध मधुर रहेंगे।

कर्क: (१६ जुलाई-१५ अगस्त)
आप खुद को आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। घर के रखरखाव संबंधी वस्तुओं की ऑनलाइन खरीदारी भी संभव है। विशेष रूप से महिलाओं के लिए यह सप्ताह बहुत ही उत्तम परिणाम देनेवाला है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति पूरी तरह एकाग्र चित्त रहेंगे। अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। किसी के साथ रुपए-पैसे को लेकर वाद-विवाद की स्थिति न उत्पन्न होने दें। व्यावसायिक मामलों में सभी निर्णय स्वयं ही लें।

सिंह: (१६ अगस्त-१५ सितंबर)
सुनियोजित ढंग से अपने लक्ष्य को हासिल करने का प्रयत्न करें। ग्रह स्थिति अनुकूल है। अपने संपर्कों को और अधिक मजबूत कीजिए। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में आपका रुझान बढ़ेगा। आलस और बहुत अधिक सोचने-विचारने में समय व्यर्थ न करें, नहीं तो कोई उपलब्धि आपके हाथ से निकल सकती है। भाइयों के साथ मतभेद की स्थिति बन रही है। शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालने का प्रयास करें। व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा।

कन्या: (१६ सितंबर-१५ अक्टूबर)
परिस्थितियां अनुकूल हैं। आपके सभी काम सुचारू रूप से संपन्न होते जाएंगे। किसी राजनीतिक व्यक्ति की भी सहायता मिलेगी। विद्यार्थियों तथा युवाओं को ऑनलाइन प्रतिस्पर्धा में सफलता मिल सकती है। घर के किसी सदस्य को लेकर चिंता रहेगी। सप्ताह के मध्य में परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल हो सकती हैं। तनाव और चिंता की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं का हल निकालें। कार्यस्थल पर कुछ रुकावटें आ सकती हैं। लेकिन सहयोगी और कर्मचारियों के सहयोग से समस्या हल हो जाएगी।

तुला: (१६ अक्टूबर-१५ नवंबर)
व्यस्ततम दिनचर्या में से कुछ समय परिवार तथा मित्रों के लिए भी निकालेंगे। इससे आपसी संबंधों में और अधिक मधुरता आएगी। अपनी कार्य कुशलता द्वारा उम्मीद के अनुरूप लाभ भी मिलेगा। घर में किसी नन्हें मेहमान के आगमन संबंधी शुभ समाचार मिलने से उत्सव का माहौल रहेगा। जोखिम पूर्ण कार्यों में निवेश न करें, इससे आर्थिक स्थिति भी बिगड़ सकती है। आपके ऊपर नई जिम्मेदारी आने से दिनचर्या कुछ अस्त-व्यस्त रह सकती है। चुनौतीपूर्ण स्थितियां बनेंगी। अधिकारियों के साथ संबंध मधुर रहेंगे।

वृश्चिक: (१६ नवंबर-१५ दिसंबर)
उधार दिए हुए पैसे की वापसी भी संभव है। पिछले कुछ समय से चल रही किसी दुविधा और बेचैनी से राहत मिलेगी। कभी-कभी मन में कुछ निराशाजनक और नकारात्मक विचारों की स्थिति रहेगी। बेतहाशा खर्च बढ़ने से इसका असर आपके सुकून पर भी पड़ सकता है। व्यवसाय में कुछ नए प्रस्ताव मिलेंगे, परंतु साथ ही प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज परेशानियां बढ़ाएंगे।

धनु: (१६ दिसंबर-१३ जनवरी)
यह सप्ताह पारिवारिक और आर्थिक दोनों दृष्टि से शुभ रहेगा। कोई महत्वपूर्ण काम अचानक ही संपन्न हो सकता है। अपनी योग्यता और काबिलियत का भरपूर उपयोग करें तथा दृढ़ निश्चयी होकर अपनी कार्यप्रणाली व्यवस्थित करें। बच्चों की कोई गतिविधि आपको परेशान कर सकती है। परिस्थितियों को बहुत ही धैर्यपूर्वक सुलझाने की जरूरत है। अपने विरोधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें।

मकर: (१४ जनवरी-११ फरवरी)
कुछ विशिष्ट लोगों से विचारों का आदान-प्रदान होगा। आपके जीवन तथा विचारशैली में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। प्रॉपर्टी अथवा वाहन की खरीद-फरोख्त संबंधी योजनाओं पर कार्य होगा। नजदीकी लोगों के साथ हास-परिहास तथा मनोरंजन में भी बेहतरीन समय व्यतीत होगा। बच्चों की समस्या को नजदीकी व्यक्ति के साथ शेयर करने से विचार-विमर्श द्वारा उचित समाधान मिलेगा। घर का वातावरण मधुर और सौहार्दपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

कुंभ: (१२ फरवरी-१३ मार्च)
अगर कोई पुश्तैनी जमीन-जायदाद संबंधी काम रुका हुआ है, तो इस सप्ताह उसका उचित समाधान मिलने की संभावना है। घर में किसी मांगलिक कार्य से संबंधित योजनाएं भी बनेंगी। आपसी संबंधों में भी मधुरता बढ़ेगी। विदेश जाने के लिए प्रयासरत विद्यार्थियों को कोई शुभ समाचार मिलेगा। खर्च करते समय बजट का भी ध्यान रखना जरूरी है। किसी भी तरह की यात्रा को स्थगित रखना ही उचित रहेगा। अपने व्यक्तिगत कार्यों की वजह से व्यवसाय पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे।

मीन: (१४ मार्च-१३ अप्रैल)
इस सप्ताह कुछ अप्रत्याशित बदलाव आएंगे। बातचीत के माध्यम से कई मसलों का हल व समाधान मिलेगा। अगर पुश्तैनी जमीन-जायदाद संबंधी कोई काम रुका हुआ है तो उसको हल करने का उचित समय है। परिजनों के साथ किसी मांगलिक कार्य संबंधी योजनाएं भी बनेगी। व्यर्थ के आरोप-प्रत्यारोप जैसी बातों से दूर रहें। अपनी आर्थिक योजनाओं को भी क्रियान्वित करने के लिए समय निकालना जरूरी है। व्यवसाय में कुछ प्रतिस्पर्धा जैसी स्थिति बनेगी।

अन्य समाचार