मुख्यपृष्ठराशि-भविष्यबोले तारे : ३१ दिसंबर २०२३ से ६ जनवरी २०२४ ...यह राशि...

बोले तारे : ३१ दिसंबर २०२३ से ६ जनवरी २०२४ …यह राशि भविष्य वैदिक सूर्य सिद्धांत पर आधारित है।

पाठकगण अपनी जन्म तारीख के अनुसार अपनी राशि देखें।
 अजय भांबी
मेष: (१४ अप्रैल-१४ मई)
इस चुनौतीपूर्ण समय में आप अपनी सूझ-बूझ व आत्मविश्वास द्वारा किसी भी परिस्थिति का सामना करने में समर्थ रहेंगे। पिछले कुछ समय से चल रही किसी चिंता से भी राहत मिलेगी। कुछ समय पठन-पाठन और रुचि पूर्ण कार्यों में भी जरूर व्यतीत करें। आर्थिक मामलों में विशेष रूप से ध्यान रखने की जरूरत है। इस समय कुछ अनावश्यक खर्चे सामने आएंगे। आपके अपने नजदीकी लोग ही आपके लिए रुकावट एवं अवरोध उत्पन्न कर सकते हैं।

वृष: (१५ मई-१५ जून)
इस सप्ताह किसी परेशानी से निजात मिलेगी और समय सुकून भरा व्यतीत होगा। धार्मिक तथा आध्यात्मिक क्रियाकलापों में व्यस्त रहने से भी सकारात्मकता आएगी। प्रॉपर्टी के लेन-देन संबंधी कोई गतिविधि हो सकती है। किसी भी निकट संबंधी के साथ रुपए-पैसे का लेन-देन करते समय पारदर्शिता बनाकर रखें। अपनी व्यापारिक कार्य प्रणाली तथा योजनाओं को सार्वजनिक न करें, अन्यथा आपके प्रतिद्वंद्वी ही आपके लिए नुकसानदायक स्थिति बना सकते हैं।

मिथुन: (१६ जून-१५ जुलाई)
कोई मनोनुकूल काम हो जाने से मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ और प्रसन्न महसूस करेंगे तथा अपनी पारिवारिक और व्यावसायिक जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाने में सक्षम रहेंगे। बच्चों की सकारात्मक गतिविधियों को देखकर मन प्रसन्न रहेगा। अभी आपको बहुत अधिक मेहनत और प्रयास करने की जरूरत है। काम का अतिरिक्त दबाव होने की वजह से आपको अनिद्रा और बेचैनी की समस्या रह सकती है। धैर्य और शांति बनाकर रखना जरूरी है।

कर्क: (१६ जुलाई-१५ अगस्त)
राजनीतिक संपर्कों की मदद से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य हल हो सकता है। आपकी व्यवस्थित दिनचर्या तथा उचित कार्य प्रणाली द्वारा आपके प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक गतिविधियों में सेवा संबंधी कार्यों में भी आपका योगदान रहेगा। किसी मित्र के मुश्किल समय में उसकी आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। दूसरों की बातों पर सोच-समझकर ही विश्वास करें। इस सप्ताह नौकरी में आपकी इच्छा के विपरीत कोई कार्यभार मिल सकता है। व्यापार में पब्लिक रिलेशन को और अधिक मजबूत करें।

सिंह: (१६ अगस्त-१५ सितंबर)
सामाजिक तथा सेवा संस्था के प्रति आपका उचित सहयोग रहेगा और आपको मानसिक सुकून भी मिलेगा। घर के वरिष्ठ सदस्य के सहयोग और मार्गदर्शन से आप सही समय पर सही निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। लापरवाही और आलस की वजह से आपका कोई महत्वपूर्ण काम अधूरा भी रह सकता है। बिना सोचे-समझे किसी की भी जिम्मेदारी न लें। पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य मधुर बना रहेगा। लेकिन प्रेम संबंधों में अपने साथी की भावनाओं का ध्यान जरूर रखें।

कन्या: (१६ सितंबर-१५ अक्टूबर)
घर के रख-रखाव संबंधी रुकी हुई योजनाओं पर पुनर्विचार करने के लिए समय अनुकूल है और सारी व्यवस्था उत्तम बनाए रखने में आपका विशेष सहयोग रहेगा। आय का कोई अतिरिक्त स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। किसी नजदीकी संबंधी के साथ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। अपने गुस्से और आवेश पर काबू रखें। किसी भी परेशानी में घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह व मार्गदर्शन लेना उचित रहेगा। प्रेम संबंधों में मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। स्वास्थ्य संबंधी हल्की-फुल्की परेशानियां रहेंगी।

तुला: (१६ अक्टूबर-१५ नवंबर)
इस सप्ताह रोजमर्रा की उबाऊ दिनचर्या से राहत पाने के लिए कुछ समय अपनी हॉबी संबंधी कार्यों में भी लगाएं। इससे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रâेश महसूस करेंगे। अनुभवी व्यक्तियों के साथ कुछ समय अवश्य व्यतीत करें, इससे आपको कई नई बातें सीखने को मिलेंगी। बाहरी गतिविधियों में भी किसी-न-किसी रूप से संपर्क में जरूर रहें।किसी पारिवारिक सदस्य की समस्या को सुलझाने में आपका विशेष योगदान रहेगा।

वृश्चिक: (१६ नवंबर-१५ दिसंबर)
राजनीतिक संबंधों द्वारा आपके जनसंपर्क का दायरा और अधिक विस्तृत होगा। आपके योजनाबद्ध और डिसिप्लिन तरीके से कोई कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो जाएगा। मानसिक सुकून और ऊर्जा बनी रहेगी। किसी घनिष्ठ व्यक्ति से संबंधित अप्रिय सूचना मिलने से मन व्यथित रहेगा। अकारण ही गुस्से और आवेश में आने से बनते कार्यों में दिक्कतें भी उत्पन्न हो सकती हैं। हालांकि, मेहनत के बाद भी अपेक्षित लाभ नहीं मिलेंगे, परंतु इस समय धैर्य रखना ही उचित है।

धनु: (१६ दिसंबर-१३ जनवरी)
इस सप्ताह कोई सुखद समाचार मिलेगा, जिससे प्रसन्नता और मानसिक सुकून भी रहेगा। कड़ी मेहनत द्वारा सफलता मिलने से आप थकान को भूल जाएंगे। किसी प्रिय मित्र के साथ महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार-विमर्श करने से किसी मुश्किल का समाधान मिलेगा। युवा वर्ग अपने लक्ष्य के प्रति सजग रहें। किसी एकांत स्थान अथवा आध्यात्मिक क्षेत्र में कुछ समय व्यतीत करने से तनाव से राहत मिलेगी। खर्चों पर काबू रखें।

मकर: (१४ जनवरी-११ फरवरी)
इस चुनौतीपूर्ण समय में भी आप अपनी योग्यता और आत्मविश्वास द्वारा किसी भी परेशानी का सामना करने में सक्षम रहेंगे। उन्नति के लिए स्वभाव में थोड़ा स्वार्थीपन भी लाना जरूरी है। यह सप्ताह खासतौर से महिलाओं के लिए बहुत ही अनुकूल है। इस समय कामकाज तथा पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बिठाना चुनौती रहेगी। किसी अपरिचित व्यक्ति पर भरोसा करना आपको मुसीबत में डाल सकता है। पति-पत्नी के बीच घर की किसी बात को लेकर नोकझोंक रहेगी, परंतु प्रेम संबंधों में एक-दूसरे के प्रति आकर्षण बढ़ेगा।

कुंभ: (१२ फरवरी-१३ मार्च)
सप्ताह सुकून और शांति दायक व्यतीत होगा। घरेलू कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी। कुछ समय बच्चों के साथ भी अवश्य व्यतीत करें, इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। घर के किसी अविवाहित सदस्य के रिश्ते संबंधी बात चल सकती है। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूर रहें तथा अपने घर की व्यवस्था में किसी का हस्तक्षेप न होने दें। विद्यार्थियों को भी अपनी पढ़ाई के प्रति सजग रहना जरूरी है। पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर कुछ नोकझोंक रहेगी।

मीन: (१४ मार्च-१३ अप्रैल)
घर तथा व्यवसाय दोनों ही क्षेत्र में आप उचित सामंजस्य बनाकर रखेंगे। परिवार की देख-रेख और रख-रखाव के प्रति आपका उचित योगदान रहेगा। मुश्किल समय में आपका सकारात्मक दृष्टिकोण सबको संबल प्रदान करेगा। कुछ संघर्ष की स्थिति रहेगी। हालांकि, आप परिस्थितियों का सामना बहुत कुशलता से करेंगे। कुछ नजदीकी संबंधियों द्वारा ही आपके लिए परेशानियां आ सकती हैं, जिनसे राहत पाना आपके लिए चुनौती रहेगी। व्यर्थ की बहस में न पड़ें।

अन्य समाचार