नतमस्तक

`इंडियाज गॉट टैलेंट’ शो कई साल से दुनियाभर के टैलेंट को एक छत के नीचे लाकर उनके हुनर को प्रोत्साहित कर रहा है। एक बार फिर यह शो हिंदुस्थान के हुनर को लेकर आया है। इस शो में देश के कोने-कोने से लोग अपनी प्रतिभा को दिखाकर अपनी किस्मत आजमाने आते हैं। शो में जज के तौर पर किरण खेर, शिल्पा शेट्टी और बादशाह भी अपने रोचक अंदाज से दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। लोगों के हुनर को देखकर सभी जज हमेशा सरप्राइज्ड और शॉक्ड रह जाते हैं। इस बार भी एक ९५ साल की महिला भगवती देवी के हुनर को देखकर शिल्पा नतमस्तक हो गर्इं। ९५ साल की हरियाणा की रहनेवाली भगवती देवी अपने सपनों को साकार करने के सिए इंडियाज गॉट टैलेंट शो में पहुंचीं। भगवती देवी शॉट पुट में माहिर है। उम्र के नंबर्स को मात देती हुई भगवती देवी अपने टैलेंट के दम पर गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने का प्रयास करेंगी, जिसका प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ९५ साल की भगवती देवी के इस उत्साह को देखकर शो की जज शिल्पा, किरण खेर और बादशाह उनसे काफी इंप्रेस हो गए। वहीं भगवती देवी के जुनून पर हैरानी जताते हुए शिल्पा शेट्टी ने उनसे कहा-`९५ साल की उम्र में आपने शतक पूरा कर लिया है। मैं बहुत ज्यादा सरप्राइज्ड हूूं। मैं ये चाहती हूं कि इस उम्र में हम भी ऐसे ही हों।’ वैसे बता दें कि शो का १०वां सीजन २९ जुलाई से ऑनएयर हो गया है।

अन्य समाचार

पहला कदम