मुख्यपृष्ठस्तंभब्रजभाषा व्यंग्य: प्यारी चलौ चमन मै...

ब्रजभाषा व्यंग्य: प्यारी चलौ चमन मै…

संतोष मधुसूदन चतुर्वेदी
बड़े शहर मै ब्याही दो भायली (सहेली) जिनकौ मायकौ विन्दाबन के बांके बिहारी मंदिर के पास हतो। दोऊ जनी आपुस मै झूलन की याद करकें बात कर रही हतीं।
बिनमें सूं एक भायली बोली- बहना अबकें तौ मै सलूनों (रक्षाबंधन) पै विन्दाबन जाय रई हौं, भौत बरस है गयै। द्वारकाधीश के हिंडोरा, कालीघटा देखै भये।
दूसरी भायली- म्हेंगाई इत्ती बढ़ गई हतै कि कहूं पै जाइबे कौ मन नाँय करै। हर बार मन मै रह जाय।
पैली भायली- तौ तू नायनें जाय रही?
दूसरी भायली- अब तौ इतकुं और उतकुं कोऊ फरक नाँय नें सगरी जगै कंकरीट के जंगल हतैं। हरियाली तौ कोसन दूर हतै। हरे-भरे जंगल काटकें बड़े-बड़े टावर-मॉल, फलैट, कंक्रीट की सडकें बनाय दई हतैं। अब हरियाली जमीन पै नाँय गमला’न में बची हतै। चलौ कहूँ तौ बची है। अब याही मै संतोष करौ। इत्ती सुनकें पैली भायली बोली- बहना तू तौ बड़ी गियानी है गई हतै। बरस’न मै ऐसौ मौकों आबै। वां के नीम अरू कदम के पेडन पै साबन मै झूला झूलबे कौ मजा ही अलग्गई हतै। विन्दाबन के वृक्ष कौ मरमु न जानें कोय…राधे राधे होय।
दूसरी भायली- आज सूं पचास साल पैले की बातई कछु और हती। बा समै एक-दूसरे के बीच बैर-भाव नाँय हतो। मेलप्रीत हती। आज अपनोंपन दूर है गयौ हतै।
पैली भायली- तू कहनों काह चाह रई हतै।
दूसरी भायली- वां समै झट्ट सौं रेल की टिकिस मिल जाती। अब तौ चार महिना पैलें आइबे-जाइबे कौ रिजवेसन कराओ। भौत ही मगजमारी है गई हतै। चार महीना पैलें काऊ कौं पतौ है, का होयगो।
पैली भायली- तू तौ भबिस्य पुरान बाँचबे बैठ गई। अबकी बात कर। मथुरा-विन्दाबन मै आठ बार अरू नौ त्यौहार होमें। कितनों आनंद है। अरू तू लगी है भबिस्य बाँचबे मै।
दूसरी भायली- भबिस्य बांचबे की बात नायनें। आज तौ गाम कस्बा है गये अरू कस्बा है गये शहर। खेतन म्हें कैसे-कैसे बिरज मै झूला के गीत गाये जायों करेंए, जगै जगै रासलीला होमती। पैलें तौ सुद्ध संस्कारी बिरज के गीत गायकें परम्परन कौं मनायो जातो। आज काऊ पै समै नांयनें। अब तौ डीजे पै फिलमी गीत बजै है।
पैली भायली- प्यारी चलौ चमन मै बरखा बहार आई…झूला झूलें राधा रानी, झोटा देबें नन्दकिशोर…
दूसरी भायली- चल मन विन्दाबन धाम मिलिंगे वां पै राधेश्याम। तौ मेउँ चल रहई हों। या तरै सों दोनों भायली रेल टिकिस लैकें विन्दाबन के लीये निकस परीं अरू रस्ताभर पुरानी याद’न मै खोय गईं।

अन्य समाचार

बोले तारे