मुख्यपृष्ठनए समाचारबिहार-झारखंड की संक्षिप्त खबरें

बिहार-झारखंड की संक्षिप्त खबरें

अनिल मिश्र / पटना / रांची

तेजस्वी यादव ने CM नीतीश को फिर बताया अचेत…कहा- बिहार के अपराधियों को मिल रहा सरकार का संरक्षण

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए एक बार फिर कहा कि वे अचेत हो गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि बिहार में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। वहीं भ्रष्टाचार शिष्टाचार बन चुका है। बिहार में लगातार आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। यह वही बिहार है, जहां 200 से ज्यादा राउंड गोलियां चलती हैं और दोनों पक्ष मीडिया को बुलाकर इंटरव्यू भी देते हैं और बिहार की पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। ऐसा पहली बार हो रहा है। इतना कुछ होने के बावजूद पुलिस सब कुछ चुपचाप देख रही है।

बिहार में आज खास तरह से मनाई जा रही कर्पूरी ठाकुर की जयंती…उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री पहुंचे जननायक के गांव
आज भारतरत्न व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती है। पटना और समस्तीपुर समेत कई जगहों पर जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती पर समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए सभी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई हैं। समस्तीपुर में कर्पूरी चर्चा का आयोजन हो रहा है। खास बात यह है कि इस चर्चा में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भगवत चौधरी, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश सिंह, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी शामिल हुए। उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री समेत सभी गणमान्य लोगों ने सबसे पहले कर्पूरी ठाकुर के पैतृक घर स्थित स्मृति भवन पर माल्यार्पण किया। इसके बाद धर्म प्रार्थना में शामिल हुए।

सासंद पप्पू यादव ने जदयू-भाजपा पर जमकर कसे तंज…बोले- CM नीतीश कुमार को खत्म करना चाहती है भाजपा
पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव गुरुवार की रात किशनगंज के ठाकुरगंज पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। वहीं, उन्होंने ठाकुरगंज के कई निजी क्लिनिक के डॉक्टरों से मुलाकात कर आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज मुहैया करवाने के लिए उनके कार्यों की सराहना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड से स्थानीय लोगों को इलाज कराने में सहूलियत मिलेगी। वहीं इस दौरान उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के कई मुद्दों पर चर्चा की, साथ ही इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बीजेपी पर जमकर तंज कसे।

मोकामा गोलीबारी में ऐसे उलझे अनंत सिंह और सोनू सिंह
मोकामा के पंचमहला थाना क्षेत्र के नौरंगा गांव में बुधवार की शाम को गोलीबारी हुई। ईंट भट्टा संचालक सोनू-मोनू और अनंत सिंह का गुट आमने-सामने हुआ था। इस गोलीबारी मामले में अभियुक्त अनंत सिंह ने शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया, जिसके बाद उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया, जबकि दूसरे गुट के सोनू सिंह को भी शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था।

डबल डेकर निर्माण के दौरान बड़ा हादसा…पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त…तीन सिपाही घायल
छपरा में डबल डेकर पुल निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया है। नगरपालिका चौक पर निर्माणाधीन पुल पर लगी क्रेन का डक पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी पर गिर गई, जिससे तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना रात के करीब एक बजे की बताई जा रही है। जब सुपर पेट्रोलिंग टीम के बजनार्दन सिंह, मनोज सिंह और अनिल कुमार पांडे गश्ती पर थे।

पटना में दौड़ते-दौड़ते गिरा छात्र…अचानक मौत से स्टेडियम में मचा हड़कंप
राजधानी पटना में बिहार पुलिस एसआई की तैयारी कर रहे एक अभ्यर्थी की स्टेडियम में रनिंग के दौरान मौत हो गई। यह घटना चौक थाना क्षेत्र स्थित मंगल तालाब के पास मनोज कमालिया स्टेडियम की बताई जा रही है, जहां बीपीएससी और दारोगा की तैयारी कर रहे 30 वर्षीय युवक संजय कुमार रावत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

झारखंड संक्षिप्त समाचार

झारखंड में सरकारी नौकरी घोटाला! 2.07 लाख नौकरी हो गई खत्म, हेमंत सोरेन सरकार पर बाबूलाल मरांडी का गंभीर आरोप
झारखंड सरकार पर सरकारी नौकरी घोटाला का आरोप लगा है। यह आरोप भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि घोटालों और भ्रष्टाचार के लिए कुख्यात हेमंत सोरेन सरकार ने बेरोजगारों को नया तोहफा दिया है। मरांडी ने कहा है कि नौकरी का वादा करते-करते इस सरकार ने सरकारी नौकरी के पद ही खत्म कर दिए। यह झारखंड सरकार का नया घोटाला है। सरकारी रिक्त पद घोटाला। बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर भी इस संबंध में एक पोस्ट किया है। पोस्ट के अंत में लिखा है- @HemantSorenJMM जी, दीमक की तरह झारखंड के युवाओं का भविष्य खोखला मत करिए।

चालिस हाथियों के लिए भोजन की तलाश में गोपो गांव पहुंचे सरदार हाथी की कुआं में गिरने से मौत

बोकारो जिले में सरदार हाथी की कुआं में गिरने से मौत हो गई। घटना गोमिया प्रखंड के महुआटांड़ थाना क्षेत्र के ग्राम गोपो (धवैया) में हुई है। गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात अंधेरे में कुआं में जा गिरा। कुआं के संकरा होने के कारण वह उसमें फंस गया और उसकी मौत हो गई। हाथियों के झुंड का सरदार हाथी मुंह के बल कुआं में गिर गया था।शुक्रवार सुबह जैसे ही ग्रामीणों को पता चला, कुआं के पास भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों ने पुलिस और वन विभाग दोनों को सूचना दी गई है।

आईएएस के बेटे के तीन बर्थ सर्टिफिकेट्स…झारखंड में मचा सियासी बवाल…भाजपा ने उठाए सवाल
झारखंड के एक आईएएस अधिकारी के बेटे के बर्थ सर्टिफिकेट का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। फर्जी शपथ पत्र और तीन जन्म प्रमाण पत्र को लेकर बीजेपी ने सरकार की कार्य प्रणाली और आईएएस अधिकारी पर सवाल उठाए हैं। झारखंड सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। सरकार ने आईएएस अधिकारी के बेटे के एक जन्म प्रमाण पत्र को वैध और अन्य को निरस्त किया गया है। इस पूरे मामले में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कहा है कि मामला संज्ञान है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

आठ एकड़ जमीन, सोलह साल, तीन हमले और… पुलिस के हत्थे चढ़े मधुसूदन राय के हत्यारे
झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत रिंग रोड कव्वाली इलाके में 15 दिसंबर 2024 को जमीन कारोबारी मधुसूदन राय की दिनदहाड़े गोलियों से छलनी करके हत्या कर दी थी. जमीन कारोबारी मधुसूदन राय को अपराधियों ने 10 गोलियां मारी गई थीं। राजधानी रांची में दिनदहाड़े हुए इस हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस अधिकारियों ने एक एसआईटी का गठन किया था। एसआईटी को डीएसपी मुख्यालय 1 अमर कुमार पांडेय और थाना प्रभारी नामकुम लीड कर रहे थे।

अन्य समाचार

रहमते नजर

भ्रम