पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं। उनकी फोटोज अक्सर सोशल माडिया पर वायरल होती रहती हैं। अब फिर सोशल मीडिया पर एक फोटो तेजी से वायरल हो रहा है। फोटो में पूर्व कप्तान अपने बड़े भाई नरेंद्र सिंह धोनी के साथ नजर आ रहे हैं। दरअसल, वैâप्टन कूल काफी वक्त बाद अपने भाई नरेंद्र सिंह धोनी के साथ दिखे हैं। बहरहाल, सोशल मीडिया पर यह फोटो लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी के बड़े भाई नरेंद्र सिंह धोनी को बहुत कम लोग जानते हैं। हालांकि, नरेंद्र सिंह धोनी पूर्व कप्तान के बॉयोपिक एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी में नजर आए थे। महेंद्र सिंह धोनी के बड़े भाई नरेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया और लाइमलाइट से दूर रहते हैं. इस वजह से बहुत कम लोग नरेंद्र सिंह धोनी के बारे में जानते हैं। नरेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से उम्र में तकरीबन १० साल बड़े हैं। सोशल मीडिया पर लगातार दावा किया जाता रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी के बड़े भाई नरेंद्र सिंह धोनी से रिश्ते अच्छे नहीं हैं, लेकिन अब जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, वह इन तमाम अफवाहों को खारिज करने के लिए काफी हैं।