मुख्यपृष्ठनए समाचारमेरठ में तड़तड़ाई गोलियां! ...होली के विवाद में गई युवक की जान

मेरठ में तड़तड़ाई गोलियां! …होली के विवाद में गई युवक की जान

मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के हस्तिनापुर में दो बाइक से आए हमलावरों ने परिवार के इकलौते युवक को गोलियों से भून दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद जब युवक का शव गांव में आया तो आक्रोशित लोगों ने बवाल कर दिया। गांव में मृतक युवक के चाहने वाले और परिवारवालों ने कथित तौर पर हत्यारोपी पक्ष के घरों और खेतों में आगजनी कर दी। इसके कई थानों का फोर्स गांव में तैनात किया गया है। देखते ही देखते घटना साम्प्रदायिक रूप ले लिया। पूरे इलाके में कर्फ्यू जैसे हालात हैं। गांव के लोगों का कहना है कि होली के विवाद को स्थानीय पुलिस ने यदि गंभीरता से लिया होता तो यह मौत टाली जा सकती थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना मेरठ के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के पलड़ा गांव का विशु (24) अपने परिवार के साथ रहता था। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। बताया गया है कि रविवार देर शाम बाइक सवार दो हमलावरों ने गोलियों से भून डाला था। गंभीर रूप से घायल विशु को जब परिवारवाले अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने विशु के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिवारवालों का आरोप है कि होली पर गांव के पक्ष के लोगों के साथ विशु का विवाद हुआ था। परिवारवालों ने गांव के ही दूसरे पक्ष पर विशु की हत्या का आरोप लगाया है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद जब विशु का शव गांव में पहुंचा तो लोगों का आक्रोश भड़क गया।

उन्होंने गांव में दूसरे पक्ष के लोगों के घरों पर हमला बोल दिया। उनके घरों में जमकर तोड़फोड़ के बाद आगजनी कर दी। बताया गया है कि आक्रोशित लोगों ने दूसरे पक्ष के खेतों तक में आग लगा दी।बवाल की सूचना पर एसएसपी रोहित सजवाण, एसपी देहात, एसपी क्राइम, सीओ समेत कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझाया। वहीं आईजी नचिकेत झा ने घटना के बाद लापरवाही बरतने के लिए थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। पीड़ित परिवार के रिश्तेदारों ने बताया कि रामबीर का विशु इकलौता बेटा था। वह सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था। घटना के बाद रामबीर ने आरोपी पक्ष के कई लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।

अन्य समाचार