मुंबई। प्रॉपर्टी की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि के कारण आम लोगों को मुंबई में घर खरीदना अब दूर की कौड़ी साबित हो रही है। बढ़ती मांग के कारण मुंबई में वैश्विक स्तर पर प्राइम रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी की कीमतों में दूसरी बार सबसे अधिक वृद्धि देखी जा रही है। मनीला के २६ फीसदी उछाल के बाद यह १३ फीसदी की वृद्धि के साथ दूसरे स्थान पर है। इसके अलावा नई दिल्ली और बंगलुरु जैसे अन्य शहरों में भी उल्लेखनीय वृद्धि देखी जा रही है। इसी साल जून महीने में मुंबई में संपत्ति पंजीकरण में १२ फीसदी की वृद्धि देखि गई थी। इस प्रदर्शन ने मुंबई को एक साल पहले ६वें स्थान से ऊपर पहुंचा दिया है। नाइट प्रैंâक के प्राइम ग्लोबल सिटीज इंडेक्स के अनुसार, नई दिल्ली और बंगलुरु जैसे अन्य प्रमुख भारतीय आवासीय संपत्ति बाजारों में भी उच्च मांग के कारण प्राइम आवासीय संपत्तियों की औसत वार्षिक कीमतों में क्रमश: १०.६ फीसदी और ३.७ फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।