मुख्यपृष्ठनए समाचारफडणवीस को निवेदन देने के लिए आया वृद्ध किसान चक्कर खाकर गिरा!

फडणवीस को निवेदन देने के लिए आया वृद्ध किसान चक्कर खाकर गिरा!

सामना संवाददाता / मुंबई
उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कल सोलापुर दौरे पर थे। देवेंद्र फडणवीस के हाथों राजस्व भवन का उद्घाटन किया गया। इस बीच देवेंद्र फडणवीस को निवेदन देने के लिए एक वृद्ध किसान व सामाजिक कार्यकर्ता आया हुआ था। फडणवीस को निवेदन देते समय वृद्ध किसान को चक्कर आ गया और नीचे गिर गया। देवेंद्र फडणवीस ने वृद्ध से हाल-चाल पूछा और तुरंत पानी मंगाया। इसके साथ ही भीड़ भी कम हुई। वृद्ध किसान की उम्र ९६ वर्ष है। ये वृद्ध किसान पिछले कई सालों से कत्लखाना को बंद करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कई आंदोलन भी किए। लेकिन अब तक इस पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई है। वृद्ध किसान की मांग है कि बीस मील के अंदर कोई कत्लखाना नहीं होना चाहिए। किसान ने मांग की है कि मामले की गहन जांच करके कत्लखाना को बंद किया जाए। साथ ही ऐसा न होने पर वृद्ध किसान जिलाधिकारी कार्यालय के सामने आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

अन्य समाचार