सुलतानपुर ।
अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद, सुल्तानपुर इकाई ने जिला पंचायत सभागार में राष्ट्रीय सचिव आरपी सिंह की अध्यक्षता में बैठक की। जिसे संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर दिनांक 10 अगस्त को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी सुलतानपुर को सौंपा जाएगा। जिसमें सवर्ण आयोग का गठन अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम की समाप्ति प्रमोशन में आरक्षण की समाप्ति तथा आरक्षण के वर्तमान स्वरूप को बदलकर गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले सभी वर्गों के गरीब परिवारों को आरक्षण दिए जाने की मांग शामिल है। साथ ही नई दिल्ली के जंतर मंतर पर 26-27 अक्टूबर को धरना भी होगा। साथ ही संगठन को मजबूत एवम सक्रिय करने की बाबत सुशील कुमार सिंह को महासचिव आर पी सिंह प्राचार्य एवं श्याम प्रकाश सिंह प्रबंधक को जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह को ब्लॉक धनपतगंज कृष्ण कुमार को ब्लॉक अध्यक्ष जयसिंहपुर का दायित्व सौंपा गया। बैठक को संरक्षक एवम वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद सिंह राजा, पूर्व प्राचार्य विजय बहादुर सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता समर बहादुर सिंह, रविन्द्र प्रकाश सिंह, ठाकुर वसंत सिंह उपाध्यक्ष, राजेंद्र प्रसाद सिंह, जिला सचिव अमित सिंह ने संबोधित किया। बैठक मेकोषाध्यक्ष सर्वेश सिंह शरद सिंह पारस नाथ सिंह एवम बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।