सामना संवाददाता / ठाणे
साईंबाबा, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, महात्मा जोतिबा फुले, राजाराम मोहन रॉय को लेकर संभाजी भिड़े द्वारा दिए गए बयान के खिलाफ पूरे राज्य भर से तीखी प्रतिक्रिया सुनने को मिल रही है। एक पत्रकार परिषद में पूर्व मंत्री डॉ. जितेंद्र आव्हाड ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए संभाजी भिड़े को अफजल खान के वकील कृष्णा का बेटा बताया है। उन्होंने कहा कि महिलाएं सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात रख रहीं हैं। नहीं तो महिलाओं को दोबारा पुराने दौर से गुजरना पड़ता, जब महिलाओं को उपभोग का वस्तु समझा जाता था। डॉ. आव्हाड की शिकायत पर नौपाड़ा पुलिस ने भिड़े के खिलाफ १५३ ए, ५०० और ५०२ के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि भिड़े झूठा है। वह प्रोफेसर भी नहीं था। ११वीं पास भी नहीं है। वह घर से भागा हुआ एक आदमी है।
आव्हाड ने सवाल उठाया कि समाज में उनका क्या योगदान है। उसका धंधा ३२ मन सोने का सिंहासन बनाने का झांसा देकर पैसा कमाना है। यह नट सम्राट है। भिड़े कितनी उत्तेजक बातें करता है। वह मुसलमानों, ओबीसी, बहुजनों, महापुरुषों के बारे में इतनी गंदी बातें करता हैं। फिर भी उनकी मुलाकात की इजाजत है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि उन्हें अनुमति वैâसे मिलती है, इसका क्या मतलब है। मुंह में राम, पेट में नाथूराम है।