मुख्यपृष्ठनए समाचारपुरुषों से महिलाओं में फैलता है सर्वाइकल कैंसर!

पुरुषों से महिलाओं में फैलता है सर्वाइकल कैंसर!

सामना संवाददाता / मुंबई
विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक भारत में कैंसर की बीमारी एक बड़ी समस्या बनती जा रही है। साल २०२३ में भारत में कैंसर के १४ लाख से अधिक मामले रिपोर्ट किए गए थे। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, २०२२ में दुनिया भर में सर्वाइकल कैंसर से ३,५०,००० मौतें हुर्इं थीं। लेकिन एक ऐसा कैंसर भी है जो पुरूषों की वजह से महिलाओं में होता है। पुरुषों से एक वायरस महिलाओं के शरीर में जाता है और कैंसर का कारण बनता है। ये कैंसर इतना ज्यादा गंभीर है कि आज ये महिलाओं में मौत की एक बड़ी वजह बन गया है। ये कौन-सा वैंâसर है और पुरुषों से महिलाओं में कैसे जाता है। इस बारे में जानते हैं।
इस कैंसर को सर्वाइकल कैंसर कहते है। सर्वाइकल कैंसर एचपीवी वायरस की वजह से होता है, जिसे ह्यूमन पिपलोमा वायरस के नाम से जाना जाता है। ये वायरस पुरुषों में होता है और यौन संबंध बनाने के दौरान पुरूषों से महिलाओं में फैलता है। इसलिए इस कैंसर की चपेट में वहीं, महिलाएं आती हैं जो सेक्सुअली एक्टिव होती हैं। आज के समय में ये कैंसर महिलाओं में मौत की सबसे बड़ी वजह बन गया है। जबकि ये कैंसर पूरी तरह से प्रिवेंटेबल है और अगर समय रहते इसका वैक्सीन ले लिया जाए तो इससे बचाव भी संभव है।
कैसे फैलता है सर्वाइकल कैंसर?
दिल्ली के राजीव गांधी कैंसर हॉस्पिटल में ऑन्कोलॉजी विभाग में एचओडी डॉ. विनीत तलवार बताते हैं की पुरुषों के शरीर से एचपीवी वायरस महिलाओं के गर्भाशय में फैलता है और वहां पनपता रहता है। ये ५ से १० सालों में सर्वाइकल कैंसर बन जाता है। अगर समय रहते इसका उपचार न किया जाए तो जानलेवा भी साबित हो सकता है। शुरुआत में ये वायरस इंफेक्शन फैलाता है, लंबे समय बाद ये कैंसरर बन जाता है। आज हिंदुस्तान में हर साल लाखों महिलाएं इस कैंसर की वजह से अपनी जान गंवा रही हैं।

अन्य समाचार