कोलकाता कांड का बॉलीवुड पर भी असर पड़ा है और अब सितारे भी इस बारे में अपनी राय प्रकट कर रहे हैं। ऐसे में अभिनेता अर्जुन कपूर ने भी पुरुषों की मानसिकता पर टिप्पणी की है। अर्जुन कपूर ने रक्षाबंधन पर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर कहा है कि वर्तमान माहौल में त्योहार मनाना अजीब है। उन्होंने कहा, ‘पुरुषों को यह सिखाया जाना चाहिए कि महिलाओं की रक्षा करने के बजाय वे उन्हें सुरक्षित माहौल दें। पुरुषों को महिलाओं को देखने का नजरिया बदलना चाहिए। उम्मीद है कि पुरुष इस रक्षाबंधन पर यह सीखेंगे।’ अब देखना है कि अर्जुन कपूर की यह नसीहत आम पुरुषों पर कितना असर डालने में कामयाब रहती है।