अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है कि दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया है। दोनों के ब्रेकअप की खबरों को तब और हवा मिली, जब दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया। बीते दिनों एक पैâशन शो में शो स्टॉपर बनी प्रियंका ने अब एक ऐसा बयान दिया, जिसे अंकित से जोड़कर देखा जा रहा है। प्रियंका ने कहा, ‘मेरा मानना है कि हमेशा विकसित होना अच्छा होता है। बदलाव हमेशा अच्छे होते हैं। विकसित होने के लिए आगे बढ़ना पड़ता है। इसलिए निश्चित रूप से विकसित होना एक अच्छी बात है। चाहे वो रिश्ते में हो या पैâशन में।’