मुख्यपृष्ठविश्वमोरक्को में जलजला! ... भयानक भूकंप से कब्रिस्तान बना अफ्रीकी देश

मोरक्को में जलजला! … भयानक भूकंप से कब्रिस्तान बना अफ्रीकी देश

८०० से ज्यादा की मौत, यूनेस्को की हेरिटेज साइट भी हुई क्षतिग्रस्त
एजेंसी / मराकेश
उत्तरी अप्रâीका के मोरक्को देश में भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। झटके इतने तेज थे कि कई इमारतें जमींदोज हो गर्इं। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के मुताबिक, उत्तरी अप्रâीका में बीते १२० वर्षों में आए भूकंप में यह सबसे शक्तिशाली भूकंप माना जा रहा है। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता ६.८ मापी गई है। सोशल मीडिया पर भूकंप से मची तबाही की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं। इस विनाशकारी भूकंप से यूनेस्को की हेरिटेज साइट को भी नुकसान पहुंचा है।
मोरक्को के मराकेश शहर में मची तबाही से स्थानीय लोगों के मन में दहशत बैठ गई है। रिपोर्टों के अनुसार, भूकंप के कारण अभी तक करीब ८२० लोगों की मौत हो चुकी है और ३२९ लोग घायल हुए हैं। कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। शक्तिशाली भूकंप के कारण कई इमारतें धराशायी हो गर्इं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि भूकंप आने के कारण पूरी की पूरी बिल्डिंग जमींदोज हो गई। मोरक्को के मराकेश के पुराने शहर में स्थित यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल में शामिल जेमा अल-फना स्क्वायर में एक मस्जिद की मीनार गिर गई। मोरक्को के मराकेश शहर में प्रसिद्ध जामा अल फना चौराहे के पास बनी एक मस्जिद, भूकंप के कारण टूट गई। जिस स्थान पर यह मस्जिद बनी थी, वह शहर के व्यस्त इलाकों में से एक माना जाता है। भूकंप के कारण मस्जिद का मुख्य हिस्सा ढह गया। भूकंप के कारण ही इमारतें गिरने से आस-पास के इलाके धुएं के गुबार में डूब गए। स्थानीय लोग अपने घरों से निकल कर भागते और चीखते दिखे। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, भूकंप का केंद्र मराकेश शहर से तकरीबन ७५ किलोमीटर दूर था। मोरक्को देश में बीते १२० सालों में ऐसा भूकंप नहीं आया है। तेज भूकंप के झटकों के कारण लोगों में दहशत बैठ गई है। वह अपने घरों में वापस जाने से डर रहे हैं। ऐसे में कई लोगों ने सड़कों के किनारे ही रात गुजारी। इमारतें गिरने के कारण कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। कई इलाकों में राहत-बचाव का काम तेजी से किया जा रहा है, वहीं, मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए स्थानीय लोग भी आगे आ रहे हैं।

अन्य समाचार