मुख्यपृष्ठनए समाचारचीन की बाइडेन को चेतावनी... अमेरिका आग से खेल रहा है

चीन की बाइडेन को चेतावनी… अमेरिका आग से खेल रहा है

चीन ने अमेरिका की ओर से ताइवान को सैन्य सहायता देने की नई घोषणा पर रविवार को अपना विरोध जताया और चेतावनी देते हुए कहा कि वह (अमेरिका) आग से खेल रहा है। चीन ने अमेरिका से ताइवान को हथियार नहीं देने का आग्रह किया है। अमेरिका ने ताइवान को ५७१ मिलियन डॉलर की सैन्य सहायता देने की घोषणा की है। चीन ने इस बाबत अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन को बड़ी चेतावनी दे डाली है। चीन ने साफ कहा है कि ताइवान को सैन्य मदद करके अमेरिका आग से खेल रहा है। चीन का यह कड़ा संदेश अपने आप में बहुत कुछ कहता है। चीन के इस बयान के बाद अमेरिका के साथ एक बार फिर तनातनी बढ़ने लगी है। बता दें कि चीन सरकार ने अमेरिका की ओर से ताइवान को सैन्य बिक्री और सहयोग देने की नयी घोषणाएं किए जाने के बाद रविवार को विरोध जताया और अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि वह आग से खेल रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने शनिवार को रक्षा से जुड़े साजो-सामान और सेवाओं तथा ताइवान के लिए सैन्य शिक्षा और प्रशिक्षण के लिए ५७ करोड़ १० लाख डॉलर तक के प्रावधान को मंजूरी दी। इसके अलावा रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि सैन्य बिक्री के लिए २९ करोड़ ५० लाख अमरेकी डॉलर की मंजूरी दी गई है।

अन्य समाचार