मुख्यपृष्ठखेलक्लीन बोल्ड : १० लड़कियां, २ बाथरूम

क्लीन बोल्ड : १० लड़कियां, २ बाथरूम

अमिताभ श्रीवास्तव

यह ओिंलपिक के खेलगांव की असलियत है। वह यह है कि खिलाड़ियों को मिलनेवाली सुविधाओं के नाम पर घोटाला। जी हां, अमेरिका की स्टार टेनिस खिलाड़ी कोको गॉफ ने हाल में पेरिस ओलिंपिक खेलगांव में अपने अपार्टमेंट का वीडियो टूर कराया था, जिसमें उन्होंने दिखाया कि १० लड़कियों पर महज दो बाथरूम दिए गए हैं। गॉफ ने बताया कि ओलिंपिक खेलगांव में ऐसी अव्यवस्थाओं को देख कर टेनिस टीम की उनकी कुछ साथियों ने होटल में रहने का फैसला किया। हालांकि, वे खेलगांव में ही रुकी हैं। अब पांच लड़कियां दो बाथरूम यूज कर रही हैं। गॉफ के अनुसार, यह कमरा आठ सदस्यों के लिए था, लेकिन इसमें १० लोग रह रहे थे। २० वर्षीया टेनिस स्टार ने कहा, हमें अमेरिका की तीरंदाजी टीम से दो गद्दे उधार लेने पड़े। गौरतलब है कि अमेरिका की पुरुष बास्केटबॉल टीम पहले ही होटल में रह रही है।

मनिका ने रच दिया इतिहास
हमारी टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने इतिहास रचा है। टेबल टेनिस के महिला सिंगल्स में मनिका ने फ्रांस की पृथिका पावड़े को सीधे सेटों में हराकर अंतिम १६ में जगह बना ली हैं। ऐसा कर मनिका बत्रा अब क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। मनिका बत्रा अंतिम १६ में पहुंचने वाली देश की पहली टेबल टेनिस खिलाड़ी बनी हैं। राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन और १८वीं वरीय मनिका ने ३७ मिनट तक चले मुकाबले में ११-९, ११-६, ११-९, ११-७ से जीत दर्ज कीं। वह ओलिंपिक टेबल टेनिस के अंतिम-१६ में पहुंचने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं। मनिका को पहले गेम में बाएं हाथ की खिलाड़ी के खिलाफ सामंजस्य बिठाने में परेशानी हुई और यह काफी करीबी मुकाबला रहा। मनिका ने अखिरी तीन अंक अपने नाम कर इसे ११-९ से जीता। दूसरे गेम की शुरुआत में भी मुकाबला काफी करीबी था, लेकिन ६-६ की बराबरी के बाद मनिका ने पृथिका पावड़े को कोई मौका नहीं दिया और ११-६ से वह जीत गईं।

चोपड़ा से मिलने साइकिल से फ्रांस
यह होती है दीवानगी। और कुछ साधन न मिले तो क्या हुआ, पास में साइकिल है, बहुत है। जी हां, केरल के असरफ अली की दीवानगी कुछ अलग है और वह दीवानगी किसी लड़की के लिए नहीं, बल्कि एथलीट नीरज चोपड़ा के लिए है। केरल के असरफ अली ने पेरिस ओलिंपिक में नीरज चोपड़ा का हौसला अफजाई करने के लिए २ साल पहले ही सफर शुरू कर दिया था। वह साइकिल चलाता हुआ केरल से पेरिस पहुंचा है। देश के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा का ये खास प्रशंसक केरल से साइकिल चलाकर लगभग दो साल में प्रâांस की राजधानी में पहुंचा है। फायिस असरफ अली नाम के इस प्रशंसक ने १५ अगस्त, २०२२ में केरल के कालीकट से पेरिस के लिए अपनी साइकिल से यात्रा शुरू की थी। वह लगभग २२,००० किलोमीटर की दूरी तय करने के दौरान ३० देशों की यात्रा करता हुआ वह पेरिस पहुंचा है।
(लेखक वरिष्ठ खेल पत्रकार व टिप्पणीकार हैं।)

अन्य समाचार