अमिताभ श्रीवास्तव
यह है हिंदुस्थानी अंदाज जहां खेल को पढ़ाई से अक्सर पीछे रखा जाता है फिर चाहे आप अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी ही क्यों न हों। अब देखिए न टेबल टेनिस से अर्थशास्त्र तक का सफर और इसके बाद भी पढ़ाई कर देश की सेवा करने का जज्बा इस हिंदुस्थानी खिलाड़ी को अलग पंक्ति में खड़ा करता है। ये हैं अर्चना कामथ। २४ वर्षीया अर्चना अर्थशास्त्र में स्नातक है और अभी उनकी पढ़ाई रुकी नहीं है। अब वो अमेरिका जाकर डिग्री लेने की तैयारी कर रही हैं, इसके लिए अपने खेल को कम से कम दो साल विराम देंगी। अर्चना कामत को भारतीय जर्सी की कमी महसूस होगी लेकिन यह टेबल टेनिस खिलाड़ी भविष्य में अलग तरीके से अर्थशास्त्री के तौर पर देश की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध है। हाल में पेरिस ओलंपिक में जर्मनी से क्वार्टर फाइनल में देश की हार के कुछ दिनों बाद बेंगलुरु की २४ वर्षीय खिलाड़ी अर्चना ने अमेरिका की मिशिगन यूनिवर्सिटी में लोक नीति में स्नातकोत्तर की पढ़ाई करने का पैâसला किया। पढ़ाई में अर्चना टॉपर है। अब वह मिशिगन में अपनी दूसरी मास्टर्स डिग्री हासिल कर रही हैं। उन्होंने पहले ही अंतरराष्ट्रीय संबंधों में स्नातकोत्तर पूरी कर ली है। वह दो साल बाद स्वदेश लौटकर संभवत: अर्थशास्त्री के तौर पर देश की सेवा करना चाहती हैं।
सात माह बाद लौटेंगे कोहली
न न टीम में नहीं, टीम में तो वो श्रीलंका दौरे पर ही लौट आए थे, मगर यह लौटना है अपने देश। स्वदेश वापसी। तो क्या विराट कोहली देश में नहीं हैं? जी हां, वो वर्ल्ड कप के बाद से ही लंदन शिफ्ट हो गए हैं। हालांकि यह परमानेंट शिफ्टिंग नहीं है बल्कि अपने परिवार के साथ छुट्टियां बिता रहे हैं। अकाय के जन्म के बाद से ही वो लंदन में हैं और ये कोई सात महीनों का समय हो चुका है। अब उनके लौटने का समय आ गया है ऐसा संकेत दिया है उनकी पत्नी अनुष्का ने। दरअसल, अनुष्का ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक प्रोडक्ट का विज्ञापन शेयर किया है। उसे शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा, जल्द मिलती हूं। दरअसल, इस विज्ञापन में बताया है कि एक कंटेस्टेंट होगा और इसके जरिए फैंस को अनुष्का से मुंबई में मिलने का मौका मिलेगा। वीडियो में इसके बाद वो स्टेप्स बताए गए हैं, जिसके जरिए पैंâस अनुष्का से मिल सकते हैं। हालांकि, इसमें यह नहीं बताया गया है कि अनुष्का पैंâस से वर्चुअली मिलेंगी या आमने-सामने। अब ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
आखिरकार कर ली शादी
आखिरकार शादी कर ही ली। दो सगे बच्चे और तीन सौतेले बच्चों की मां से फुटबाल के बादशाह क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने शादी कर ली। रोनाल्डो ने जॉर्जिना रोड्रिग्ज को अपनी ‘पत्नी’ बताकर पैंâस को हैरान कर दिया है। ३९ वर्षीय फुटबॉल आइकन २०१६ से जॉर्जिना को डेट कर रहे हैं। इस जोड़े के दो बच्चे हैं, जबकि वह उनके अन्य तीन बच्चों की सौतेली मां भी हैं। इस जोड़े ने सार्वजनिक रूप से अपनी शादी की घोषणा नहीं की है। हालांकि, रोनाल्डो ने एक इंटरव्यू में संकेत दिया कि उन्होंने और जॉर्जिना ने एक गुप्त समारोह में शादी कर ली है। दरअसल, उक्त बात रोनाल्डो द्वारा नया यूट्यूब चैनल खोलने के बाद आया है। रोनाल्डो ने इस यूट्यूब की लॉन्चिंग के साथ ही रिकॉर्ड बना दिया है। उन्होंने इस पर एक वीडियो डाली है जिसमें वह बोलते हुए सुनाई देते हैं कि मैं अभी अपनी पत्नी का परिचय दूंगा। रोनाल्डो की उक्त बात को प्रशंसकों ने तुरंत पकड़ लिया। पैंâस ने कमेंट्स में लिखा- उसने उसे पत्नी कहा। एक दूसरे ने कहा- उसने कहा ‘मेरी पत्नी, जियो’। वीडियो में रोनाल्डो और जॉर्जिना दोनों को अंगूठियां पहने हुए भी देखा गया।
लेखक ३ दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं व सम सामयिक विषयों के टिप्पणीकर्ता हैं। धारावाहिक तथा डॉक्यूमेंट्री लेखन के साथ इनकी तमाम ऑडियो बुक्स भी रिलीज हो चुकी हैं।