अमिताभ श्रीवास्तव
सिंह इज किंग अब हुआ चरितार्थ। पेरिस में सिंह की गर्जना गूंजी और किंग बनकर गोल्ड पर कब्जा किया। टोक्यो पैरालिंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले तीरंदाज हरविंदर सिंह ने पेरिस में पदक का रंग बदलते हुए सोने पर निशाना साधा। हरविंदर ने पुरुषों की रिकर्व ओपन स्पर्धा के फाइनल में पोलैंड के लुकास सिजेक को एकतरफा मुकाबले में ६-० से पराजित कर पेरिस में देश की झोली में चौथा स्वर्ण पदक डाला। ३३ वर्षीय हरविंदर पैरालिंपिक के फाइनल में पहुंचने वाले पहले हिंदुस्थानी तीरंदाज हैं। पेरिस में तीरंदाजी में हिंदुस्थान का यह दूसरा पदक है। हरविंदर से पहले शीतल देवी और राकेश कुमार ने मिक्स्ड टीम कंपाउड वर्ग में कांस्य पदक जीता था। सामान्य ओलिंपिक में जहां हमारे तीरंदाज मुहाने पर आकर असफल हो गए थे, वहीं पैरालिंपिक में कामयाबी हासिल की। यह हिंदुस्थान के सुनहरे दिन की शुरुआत है।
आनन-फानन में बनाया कोच
पाकिस्तानी क्रिकेट की जैसी दयनीय हालत है ठीक वैसी ही उसकी हॉकी की भी है। हॉकी टीम को एशिया कप खेलने जाना है और ऐन वक्त पर उसके कोच ने हाथ खड़े कर दिए और भाग खड़ा हुआ। कोच के भाग जाने से आनन-फानन में पाकिस्तान को नया कोच बनाना पड़ा। लिहाजा, कह सकते हैं कि पाकिस्तान हॉकी टीम को नया हेड कोच मिल गया है। दरअसल, हाल ही में रोलेंट ओल्टमेंस ने लॉन्ग टर्म कॉन्ट्रैक्ट की कमी का हवाला देते हुए पाकिस्तान हॉकी टीम से अलग होने का पैâसला लिया था। ऐसे में अब पाकिस्तान हॉकी महासंघ ने आनन-फानन में नए हेड कोच के नाम का एलान कर दिया है। पूर्व ओलंपियन ताहिर जमान को एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया है। वह चीन के हुलुनबुइर शहर में टीम से जुड़ेंगे। टूर्नामेंट ८ सितंबर से शुरू होगा। यहां इस टीम को टीम इंडिया से भी भिड़ना होगा।
और बाबर बाहर
और इस तरह बाबर आजम बाहर हो गया। किंग कोहली की बराबरी करते-करते बेचारा अपने टॉप टेन को भी न बचा सका। हाय रे, वैâसी हालत हो गई इस पाकिस्तानी बल्लेबाज की, जिसे कप्तानी से हटा दिया गया था। शुक्र था बांग्लादेश के हाथों कुटाई में वो कप्तान नहीं था। बहरहाल, पूर्व पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम घरेलू मैदान पर बांग्लादेश के खिलाफ लगातार असफलताओं के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की पुरुष टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष १० से बाहर हो गए हैं। दिसंबर २०१९ के बाद पहली बार बाबर शीर्ष १० से बाहर हुए हैं, जब वे १३वें स्थान पर थे। बाबर की गिरावट के बाद शीर्ष १० में पाकिस्तान के एकमात्र बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान हैं। बांग्लादेश के खिलाफ हाल ही में संपन्न दो टेस्ट मैचों की सीरीज में बाबर आजम चार पारियों में सिर्फ ६४ रन बना पाए। घरेलू मैदान पर २-० से करारी हार के बाद पाकिस्तान आईसीसी की नई टेस्ट रैंकिंग में ८वें स्थान पर खिसक गया।
(लेखक वरिष्ठ खेल पत्रकार व टिप्पणीकार हैं।)