मुख्यपृष्ठनए समाचारठंडा पानी कर रहा है बीमार!

ठंडा पानी कर रहा है बीमार!

  • सिकुड़ सकती हैं आंतें
  • गले को ठंडा कर दिल को भी दे सकता है दगा

योगेंद्र सिंह ठाकुर / पालघर
गर्मी का मौसम शुरू होते ही ठंडे पानी की मांग बढ़ जाती है। तेज धूप और बढ़ते तापमान की वजह से लोग प्यास बुझाने के लिए ठंडे पानी का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। लेकिन प्रिâज का ठंडा पानी भले ही आपके गले और दिमाग को ठंडक दे रहा हो लेकिन सेहत के लिए यह बहुत हानिकारक होता है। ठंडे पानी से प्यास बुझाने के चक्कर में लोगों की आंत तक सिकुड़ सकती है, साथ ही ठंडा पानी दिल को भी दगा दे सकता है।
शरीर के अंदर कर देता है असंतुलन
बोईसर के डॉ. महेश मेवाड़ा के मुताबिक गर्मियों के मौसम में ज्यादा ठंडा पानी शरीर को नुकसान पहुंचाता है। हमारे शरीर का तापमान ३७ डिग्री सेल्सियस रहता है। ऐसे में अगर हम बहुत ज्यादा ठंडा पानी पीते हैं तो पानी को सामान्य तापमान पर लाने के लिए हमारे शरीर को काफी ऊर्जा खर्च करनी पड़ती है, जो शरीर के अंदर असंतुलन बना देता है। ज्यादा ठंडा पानी पीने से गला खराब होने सहित अन्य बीमारियों से संबंधित करीब ३० से ३५ प्रतिशत मरीज आ रहे हैं। किसी भी संक्रमण से बचने के लिए हमें ज्यादा ठंडा पानी पीने से बचना चाहिए।
संतोष सिंह ने बताया कि एक दिन ज्यादा ठंडा पानी पीने से उन्हें डाइजेशन की प्रॉब्लम हो गई और
टॉन्सिल्स की भी शिकायत हो गई है।
पाचन में भी कर रहा दिक्कत
डॉक्टरों के मुताबिक बहुत ज्यादा ठंडा पानी पीने की वजह से पाचन तंत्र ठीक तरह से काम नहीं कर पाता। ऐसा इसलिए क्योंकि ठंडा पानी पीने के कारण रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं। इस वजह से पेट तक पर्याप्त रक्त नहीं पहुंच पाता, जिससे दिल की धड़कनें भी प्रभावित हो सकती हैं। अगर कोशिकाओं में सिकुड़न बार-बार होती है तो इसका सीधा असर मेटाबॉलिज्म पर पड़ता है।

अन्य समाचार