मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिरंगारंग फाग महोत्सव संपन्न हुआ

रंगारंग फाग महोत्सव संपन्न हुआ

सामना संवाददाता / मुंबई
आदर्श बंधु संघ द्वारा गत रविवार को फाग महोत्सव २०२३ का रंगारंग आयोजन किया गया। दादर के भवानी शंकर रोड स्थित ब्राह्मण सेवा मंडल सभागार में प्रख्यात समाजसेवी अछैबर तिवारी के संयोजन में आयोजित उक्त फागोत्सव में विशेष अतिथि के रूप में पोद्दार अस्पताल के डीन डॉ. दीप नारायण शुक्ल, उ. भा. संघ युवा मोर्चा के अध्यक्ष संजय सिंह, हरि भक्त सत्संग समिति के अध्यक्ष माया शंकर मिश्र, उद्योगपति अरविंद हरिशंकर मिश्र, प्रिंसिपल लोक भवन कॉलेज घाटकोपर अजय पाठक, उद्योगपति संजय मिश्र, वरिष्ठ समाजसेवी अभय सावरकर, सोमैया कालेज के प्रोफेसर विनोद त्रिगुनाइत, उद्योगपति अरुण मिश्र, उद्योगपति अजीत पांडेय तथा ओजस्वी कवि कमलेश पांडेय ‘तरुण’ आदि मौजूद रहे हैं। कार्यक्रम में मौजूद गायक कलाकार मीरा दुबे, अंकिता दुबे, राजा रसिया, खुशबू सिंह तथा बृजेश सिंह ने अपनी-अपनी गायकी से उपस्थित लोगों को भाव-विभोर कर दिया। आदर्श बंधु समिति के अध्यक्ष अखिलेश तिवारी, महामंत्री पी. आर. पांडेय, सचिव रमेश शुक्ल, शशि यादव, संजय मौर्य, रमेश शर्मा, कोषाध्यक्ष अरुण पांडेय, कार्याध्यक्ष गेना लाल चौरसिया, संयुक्त मंत्री हरीश सिंह, सह कोषाध्यक्ष सुशील दुबे, उपाध्यक्ष जैनेंद्र दुबे, राजेंद्र तिवारी, एड. दीनानाथ पांडेय, राममनी मिश्र, देवनाथ पाल, काशीनाथ गुप्ता, भोजमन चौरसिया, शिवदर्शन दुबे, लल्लन दुबे, संतोष तिवारी, महेंद्र मौर्य, प्रकाश मिश्र आदि ने कार्यक्रम को सफल बनने में विशेष योगदान दिया। कार्यक्रम के संयोजक अछैबर तिवारी ने बताया कि दादर (प.) स्थित ब्राह्मण सेवा मंडल हाल में होली निमित्त होनेवाला ‘फगुआ और बेलवइया’ का कार्यक्रम विगत ७० सालों से लगातार जारी है। लोग बदलते रहते हैं, संस्थाएं बदलती रहती हैं। लेकिन होली महोत्सव कभी बंद नहीं हुआ।

अन्य समाचार