जो है भाजपा के खिलाफ उसके साथ कांग्रेस
सामना संवाददाता / मुंबई
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने ईडी सरकार पर कल जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि शिंदे सरकार खारघर की घटना का सच छिपा रही है। अगर सरकार में हिम्मत है तो वह खारघर की घटना की न्यायिक जांच कराए, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा मरनेवालों की सही संख्या की घोषणा नहीं की गई है। लाखों लोग चिलचिलाती धूप में बैठे थे। इस आयोजन पर सरकारी खजाने से १३.८० करोड़ रुपए खर्च करने के बावजूद जनता के लिए शेड और पानी की व्यवस्था नहीं की गई लेकिन नेताओं और मंत्रियों के लिए आलीशान वातानुकूलित मंच बनाया गया। एक ओर जहां लाखों लोग पानी के लिए हाथ-पांव मार रहे थे, वहीं मंत्री और संतरी शाही भोजन के मजे ले रहे थे। ये सारी खबरें मीडिया में छाई हुई हैं। हमारी मांग है कि अगर इस सरकार में थोड़ा सा भी स्वाभिमान बचा है तो इसे इस्तीफा दे देना चाहिए।
तानाशाही की तरह काम कर रही है केंद्र सरकार
भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश और देश में तानाशाही तरीके से काम कर रही है। लोकतंत्र और संविधान को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी ने एकजुट होकर भाजपा की इस मनमानी के खिलाफ लड़ने का पैâसला किया है। नाना पटोले ने कहा कि कांग्रेस का स्टैंड साफ है। जो दल भाजपा के खिलाफ लड़ने के लिए एक साथ आएंगे, उनके साथ हम मिलकर इस हिटलरशाही सरकार के खिलाफ आगे की लड़ाई लड़ेंगे।
जनता बेहाल, सरकार मस्त
देश को बेचकर देश चलाया जा रहा है। किसान, नौजवान बर्बाद हो रहे हैं। महंगाई और बेरोजगारी की मार से आम जनता बेहाल है। सरकार सत्ता के नशे में चूर है। ऐसे में सभी दलों को भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़नी चाहिए। भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर ने देश के संविधान के माध्यम से वंचित और पिछड़े वर्गों को मुख्यधारा में लाने की कोशिश की लेकिन भाजपा इन सबको खत्म करने का काम कर रही है।
पर्दा डाल रही है सरकार
नाना पटोले ने कहा कि खारघर की घटना ने महाराष्ट्र का सिर शर्म से झुका दिया है, लेकिन राज्य सरकार इसे गंभीरता से नहीं ले रही है। इस घटना पर पर्दा डालने की कोशिश की जा रही है। जनता को इस घटना का सही सच बताने के लिए प्रदेश कांग्रेस की तरफ से कल सोमवार, २४ अप्रैल को राज्य के सभी जिलों में प्रेस कांप्रâेंस कर शिंदे- फडणवीस सरकार की पोल खोली गई।
अडानी का जीएसटी माफ गरीबों से वसूली
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह अब किसी से छुपा नहीं है कि मोदी सरकार उद्योगपति अडानी पर मेहरबान है। अब अडानी को जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट ट्रांसफर पर जीएसटी माफ कर दिया गया है।