सामना संवाददाता / विदिशा
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पर जीतू पटवारी के आह्वन पर शाम 6:00 बजे आशा राजपूत वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री के घर के पास मोहन गिरी तिराहा पर कन्या पूजन का कार्यक्रम रखा। जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहित रघुवंशी ने कहा आज मध्य प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी की सरकार इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है। हम सरकार से आग्रह करते हैं इन कन्याओं को उचित सुरक्षा दी जाए और सरकार सख्त कानून बनाएं नहीं तो कांग्रेस पार्टी बड़ा आंदोलन करेगी। मोहित रघुवंशी ने कहा आज छोटी बच्चियों और 70 साल की महिला को भी नहीं छोड़ा जा रहा है। इसलिए सख्त कानून बनाए जाना चाहिए। मोहित रघुवंशी ने बच्चियों को तिलक लगाकर चुनरी ओढ़ाकर पैर छूकर आशीर्वाद लिया और उनकी पूजा की।
इस अवसर पर पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष आशा सिंह राजपूत ने कहा हम और हमारी पार्टी बच्ची महिलाओं के साथ है उन पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं होगा।
जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता अरुण अवस्थी ने कहा जल्दी कानून बनाया जाना चाहिए। महिलाओं पर और बच्चियों पर दुराचार करने वाले को फांसी दी जाए।
रमेश तिवारी ने कहा मध्य प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार बंद हो। कांग्रेस नेता रवि साहू ने कहा मध्य प्रदेश में बच्ची और महिलाओं को बाहर निकलने में डर लगता है। सरकार को सुरक्षा देना चाहिए। संचालन सेवा दल के अध्यक्ष राम राज डांगी ने किया और आभार महिला कांग्रेस प्रदेश महामंत्री नीतू सिंह राजपूत ने माना। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजकुमार पासी, आदिवासी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पर्वत सिंह, जवाहर सिंह कुशवाहा, शैलेंद्र रघुवंशी, गोलू शर्मा, राधा राजपूत, पूजा अहिरवार ने कन्या पूजन किया और सभी बच्चियों का सम्मान किया।