विक्रम सिंह / सुलतानपुर
कांग्रेसियों ने रविवार को प्रियंका गांधी का ‘हैप्पी बर्थडे’ व स्वामी विवेकानंद जी की जयंती एक साथ मनाई।
यूपी के सुलतानपुर जिला व शहर कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त रूप से ये आयोजन किया। पार्टी के लालडिग्गी स्थित जिला कार्यालय में पार्टी महासचिव सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के ५३ वें जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने पहले केक काटा, फिर एक दूसरे का मुंह मीठा कर उनके दीर्घायु की कामना की। तत्पश्चात कार्यालय प्रांगण में ही स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई। कांग्रेसियों ने युवा हृदय सम्राट व प्रगतिशील साधु स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा व शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि कांग्रेस महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा हम सबकी प्रिय नेता हैं। उनकी मेहनत और संघर्ष काबिले तारीफ है। गरीबों की मसीहा प्रियंका गांधी की हम कांग्रेसजन दीर्घायु होने की कामना करते हैं। वहीं उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती हर साल राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई जाती है। स्वामी जी की शिक्षा का मूल उद्देश्य देश के युवाओं में नैतिक नैतिकता, शिक्षा एवं चरित्र विकास को उपदेश दिया गया था। वरिष्ठ नेता हरीश त्रिपाठी एवं पीसीसी सदस्य लाल पद्माकर सिंह ने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा देश की सशक्त महिला नेत्री हैं, हम कांग्रेसजन उनकी लंबी उम्र की कामना करते हैं। इस मौके पर जिला प्रवक्ता नफीस फारूकी, तेज बहादुर पाठक, मीनू यादव, ममनून आलम, अवधेश गौतम, प्रेम अग्रहरि, मो. सलीम, विकास मिश्रा, अमित सिंह, महेश मिश्रा, विनय मिश्रा, अर्शलान शीतला प्रसाद साहू आदि लोग शामिल रहे।