मुख्यपृष्ठनए समाचारराज्य में सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने की साजिश!-संजय राऊत का आरोप

राज्य में सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने की साजिश!-संजय राऊत का आरोप

सामना संवाददाता / मुंबई
नकली हिंदुत्व के नाम पर महाराष्ट्र का सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने की साजिश सफल नहीं होगी, ऐसा तंज शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पार्टी के नेता व सांसद संजय राऊत ने भाजपा पर कसा।
नासिक में गत बुधवार को सांसद संजय राऊत ने मीडिया से बातचीत की। राज्य में अनैतिक मार्ग से सत्ता में आए लोगों को जनता का समर्थन नहीं मिल रहा है, जिसके कारण सरकार के पैर के नीचे की जमीन खिसक गई है। इसलिए नकली हिंदुत्व के नाम पर भजन कर रहे हैं। हिंदुत्व के नाम पर टोलियों का निर्माण कर राज्य का वातावरण बिगाड़ने की साजिश रची जा रही है, परंतु यह साजिश सफल नहीं होगी। कर्नाटक चुनाव में बजरंग बली का गदा भाजपा के सिर पर लगा है, ऐसा भी उन्होंने कहा। त्र्यंबकेश्वर मंदिर में संदल की पूजा के दौरान धूप दिखाने की परंपरा है। मंदिर में घुसने का किसी ने प्रयत्न नहीं किया। मंदिर के विश्वस्त लोगों ने किसी के दबाव में आकर पुलिस को पत्र दिया है, ऐसा उन्होंने कहा। हमारे से ज्यादा कट्टर हिंदुत्ववादी इस देश में कोई नहीं है। त्र्यंबकेश्वर यह हमारे श्रद्धा, आस्था का विषय है। अजमेर शरीफ की दरगाह पर प्रधानमंत्री से लेकर सभी जाते हैं। हाजी अली दरगाह पर भारी पैमाने पर हिंदू जाते हैं। राज्य में सामाजिक सद्भावना बनी रहनी चाहिए, ऐसा भी राऊत ने कहा। देशद्रोही कौन है, यह रोज स्पष्ट हो रहा है। पाकिस्तान के हनी ट्रैप में अटके लोगों का तार नासिक तक पहुंच गया है। वायुसेना के लोग इसमें हैं, यह सब राष्ट्रीय सेवक संघ से संबंधित हैं, ऐसा आरोप संजय राऊत ने किया। इस मामले में एसआईटी नियुक्त की जाए, ऐसा भी उन्होंने कहा। उक्त सभी मामलों से लोगों का ध्यान हटाने के लिए शेवगाव, अकोला में दंगे कराए जा रहे हैं, त्र्यंबकेश्वर में तनाव निर्माण किया जा रहा है। दंगा करने के लिए टोलियों का निर्माण कर सत्ता में बैठे लोग महाराष्ट्र का नुकसान कर रहे हैं, ऐसी टिप्पणी उन्होंने ईडी सरकार पर की। इस अवसर पर शिवसेना नासिक महानगरप्रमुख सुधाकर बडगूजर, जलगांव जिलासंपर्कप्रमुख संजय सावंत, भारतीय कामगार सेना के जीवन कामत, पूर्व नगरसेवक विलास शिंदे, डीजी सूर्यवंशी आदि उपस्थित थे।

अन्य समाचार