मुख्यपृष्ठनए समाचारआरक्षण छीनने की भाजपाई जिद को कोर्ट का झटका : ६९,००० शिक्षक...

आरक्षण छीनने की भाजपाई जिद को कोर्ट का झटका : ६९,००० शिक्षक भर्ती मामले में  कोर्ट के फैसले पर बोले राहुल गांधी

सामना संवाददाता / नई दिल्ली
उत्तर प्रदेश में सहायक शिक्षक भर्ती की मेरिट लिस्ट रद्द करने के हाई कोर्ट के फैसले पर राहुल गांधी ने कहा कि यह भाजपा की साजिश को करारा जवाब है। गौरतलब है कि कल इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने शिक्षक भर्ती-२०१९ में चयनित ६९ हजार अभ्यर्थियों की सूची को रद्द कर नई सूची बनाने का निर्देश दिया था।
अब राहुल गांधी ने कोर्ट के फैसले को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आरक्षण व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करनेवाली सरकार की साजिशों को जवाब मिला है। साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि यह सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़नेवाले हर योद्धा की जीत है।
भाजपा युवाओं की दुश्मन
राहुल ने कहा कि आरक्षण छीनने की भाजपाई जिद ने सैकड़ों निर्दोष अभ्यर्थियों का भविष्य अंधकार में धकेल दिया है। उन्होंने लिखा कि पांच साल ठोकरें खा कर बर्बाद होने के बाद, जिनको नई सूची के जरिए नौकरी मिलेगी और जिनका नाम अब चयनित सूची से कट सकता है, दोनों की ही गुनहगार सिर्फ भाजपा है।’ राहुल ने कहा कि पढ़ाई करनेवालों को लड़ाई करने पर मजबूर करनेवाली भाजपा सरकार सही मायने में युवाओं की दुश्मन है।

राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, ‘६९,००० सहायक शिक्षकों की भर्ती पर इलाहाबाद हाई कोर्ट का पैâसला आरक्षण व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करनेवाली भाजपा सरकार की साजिशों को करारा जवाब है। यह ५ वर्षों से सर्दी, गर्मी, बरसात में सड़कों पर निरंतर संघर्ष कर रहे अमित मौर्या जैसे हजारों युवाओं की ही नहीं, सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़नेवाले हर योद्धा की जीत है।’

अन्य समाचार

रहमते नजर

भ्रम