मुख्यपृष्ठनए समाचारक्रिकेटर सुनील गावस्कर का भूखंड अजिंक्य रहाणे को?

क्रिकेटर सुनील गावस्कर का भूखंड अजिंक्य रहाणे को?

सामना संवाददाता / मुंबई
पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने बांद्रा-पश्चिम स्थित क्रिकेट अकादमी के लिए आरक्षित भूखंड पर क्रिकेट अकादमी स्थापित करने में असमर्थता व्यक्त की थी, जिसके बाद म्हाडा के मुंबई मंडल ने इस भूखंड का वितरण रद्द कर दिया था। अब दो साल बाद इस भूखंड के लिए मुंबई मंडल को मांग प्राप्त हुई है। बीसीसीआई के एक पदाधिकारी ने पत्र के माध्यम से मुंबई मंडल से इस भूखंड को क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे को देने की मांग की है। इस मांग पर मुंबई मंडल विचार कर रहा है। इस प्रकार संभावना है कि यह भूखंड अजिंक्य रहाणे को मिल सकता है। यदि ऐसा होता है तो ३५ वर्षों के बाद इस भूखंड का विकास होने की संभावना भी व्यक्त की जा रही है। बांद्रा-पश्चिम स्थित म्हाडा की संपत्ति का यह भूखंड क्रिकेट अकादमी के लिए आरक्षित है। साल १९८८ में मुंबई मंडल ने ‘सुनील गावस्कर क्रिकेट फाउंडेशन’ को इस भूखंड को क्रिकेट प्रशिक्षण के लिए प्रदान किया था। लेकिन कुछ कारणों वश ३५ वर्षों के बाद भी यह भूखंड खाली और धूल खाता पड़ा है। लेकिन अब इस भूखंड पर क्रिकेट अकादमी विकसित होने की संभावना बनी है, क्योंकि अजिंक्य रहाणे इस भूखंड के लिए उत्सुक हैं। इस भूखंड को अजिंक्य रहाणे को देने की मांग बीसीसीआई के एक पदाधिकारी ने पत्र के माध्यम से की है, जिसकी जानकारी म्हाडा मुंबई मंडल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी है।

अन्य समाचार

आसरा

समाधान