सामना संवाददाता / मुंबई
छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर बच्चों से लेकर बड़ों तक को आकर्षित करने वाला रेस्टोरेंट ‘रेस्तरां ऑन व्हील्स’ अब बंद होने जा रहा है। सेंट्रल रेलवे ने इसे बंद करने का पैâसला किया है। मध्य रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सीएसएमटीएम के बजाय इसे दादर या लोकमान्य तिलक टर्मिनस ले जाया जाएगा।
बता दें कि सेंट्रल रेलवे ने अक्टूबर २०२१ से मुंबई में सीएसएमटी के
प्लेटफॉर्म नंबर १८ के बाहर इस रेस्टोरेंट की शुरुआत की थी। यह एक डिकमीशन रेलवे वैâरिज में बनाया गया है। जिसका नाम बोगी वोगी है। रेस्टोरेंट को आकर्षक तरीके से सजाया गया था। इस रेस्टोरेंट में एक बार में ४० लोग बैठ सकते हैं और यात्री इस रेस्टोरेंट में शाकाहारी और मांसाहारी भोजन का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके आकर्षक, शानदार डिजाइन और स्वादिष्ट भोजन ने इसे बहुत ही कम समय में यात्रियों और पर्यटकों के बीच लोकप्रिय बना दिया था। इस होटल को मिल रही प्रतिक्रिया को देखते हुए मध्य रेलवे ने नागपुर, चिंचवड़, शेगांव और नासिक स्टेशनों पर इसी तरह का ‘रेस्टोरेंट ऑन व्हील्स’ शुरू किया है। लाखों यात्रियों ने पहियों पर बने रेस्तरां के भोजन का आनंद लिया है।
टेंडर की प्रक्रिया हुई पूरी
मध्य रेल वर्तमान में दादर, ठाणे, लोकमान्य तिलक टर्मिनस, अकुर्दी, मिराज और बारामती स्टेशनों पर ‘रेस्तरां
ऑन व्हील्स’ शुरू करने की योजना बना रहा है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस रेस्टोरेंट को मुंबई के दो स्टेशनों में से एक में शिफ्ट करने की योजना है। रेल भूमि विकास प्राधिकरण ने देशभर के १४ रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें सीएसएमटी शामिल है, जो यूनेस्को की विश्व हैरिटेज लिस्ट में शामिल है। पुनर्विकास कार्य के लिए टेंडर की प्रक्रिया कुछ महीने पहले ही पूरी कर ली गई थी और जल्द ही काम शुरू किया जाएगा।
ऐसा है रेस्टोरेंट
‘रेस्तरां ऑन व्हील्स’ में १० टेबल के साथ ४० लोगों के बैठने की व्यवस्था है। यात्री शाकाहारी और मांसाहारी दोनों प्रकार के भोजन का आनंद ले सकते हैं। विशेष रूप से उत्तर भारतीय, दक्षिण भारतीय और अन्य व्यंजन उपलब्ध हैं। यहां खाने की कीमतें आम यात्रियों के लिए सस्ती हैं। यह रेस्टोरेंट यात्रियों के बीच पसंदीदा बन गया है।