मुख्यपृष्ठखबरेंसायबर अपराधियों पर कसेगी नकेल

सायबर अपराधियों पर कसेगी नकेल

नई मुंबई। नई मुंबई के साथ पूरे देश में इस वक्त खासकर कोरोना महामारी के बाद से सायबर अपराधों में काफी बड़े पैमाने पर वृद्धि हुई है, जिसके कई लोग शिकार हुए हैं। इस समस्या के समाधान के लिए नई मुंबई पुलिस आयुक्तालय के अंतर्गत सायबर अपराधों की निगरानी और खुलासे के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में नई मुंबई पुलिस आयुक्त मिलिंद भारंभे ने कहा कि अधिकारियों को सायबर अपराधों की जांच करने और उनकी दिशा सुनिश्चित करने के तरीके बताए जाएंगे। इससे शहर के नागरिकों के साथ होनेवाले सायबर अपराधों को सुलझाकर उन्हें राहत दी जा सके। साथ ही सायबर अपराधियों में पुलिस प्रशासन का खौफ पैदा होगा।

अन्य समाचार